संयम बने सीसीबीडब्ल्यू रैपिड शतरंज टूर्नामेंट चैंपियन
लखनऊ। लखनऊ के चौदह वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी संयम श्रीवास्तव ने सीसीबीडब्ल्यू रैपिड शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी टाईब्रेक स्कोर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जीत ली। उन्होंने सेंट्रल जीएसटी के अंचल रस्तोगी और स्टेट टैक्स…

लखनऊ। लखनऊ के चौदह वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी संयम श्रीवास्तव ने सीसीबीडब्ल्यू रैपिड शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी टाईब्रेक स्कोर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जीत ली। उन्होंने सेंट्रल जीएसटी के अंचल रस्तोगी और स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट के पवन बाथम के साथ सात राउंड के खेल के बाद समान 6-6 अंक हासिल किए।

चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू) द्वारा हज़रतगंज के चरंस प्लाजा में आयोजित इस राज्य-स्तरीय टूर्नामेंट में संयम को अंतिम राउंड के खेल में पवन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जहां उन्होंने गलती से दो प्यादे गंवा दिए थे। हालांकि इससे पहले, संयम ने अंचल को स्कॉच गैम्बिट गेम में हराया था। वही अस्सी वर्षीय बरेली के क्रांति कुमार गुप्ता और लखनऊ के कपिल कुमार खरे ने वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में समान 4-4 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
जूनियर अनरेटेड अंडर-16 वर्ग में दक्ष अरोड़ा टाईब्रेकर के आधार पर विजेता बने, जिन्होंने ईशान कुमार के साथ समान 6-6 अंक हासिल किए। अनिरुद्ध द्विवेदी रेटेड अंडर-16 श्रेणी में 5 अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे, जबकि अनय अग्रवाल 4.5 अंकों के साथ दूसरे और अभिनव कीर्ति वर्मन 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
दूसरी ओर सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी निखार सक्सेना और सोमेश श्रीवास्तव रहे जिनके 3.5-3.5 अंक रहे। शीर्ष स्कोरिंग स्कूल का पुरस्कार डीपीएस - एल्डिको शाखा और मॉडर्न स्कूल, अलीगंज को मिला। प्रसिद्ध सामाजिक-राजनीतिक पत्रकार चंद्राणी बनर्जी ने पुरस्कार वितरित किए और अपने यूट्यूब चैनल, एक्रॉस द टेबल के बारे में 'मीट एंड ग्रीट सेशन' में चर्चा की।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए ट्रायल शुरू, पहले दिन 275 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
पहले संस्करण के भव्य आयोजन के बाद अब यूपी प्रो हैंडबॉल लीग दूसरे सीजन की ओर बढ़ रहा है।
लगातार तीसरी जीत के साथ लखनऊ यूनिवर्सिटी चौथे राउंड में
मेजबान लखनऊ यूनिवर्सिटी ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए एचबीटीयू कानपुर को 166 रन से करारी शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी जीत के साथ चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया।
पदार्पण मैच में निखिल चौधरी का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराया
पदार्पण कर रहे निखिल चौधरी के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक टी20 में इंग्लैंड को एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराया।
24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट 22 नवंबर से
यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों के बेहतरीन खिलाड़ी 24वीं एल्डिको कप आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 बालक व बालिका टेनिस टूर्नामेंट में 22 नवंबर से अपने खेल का कमाल दिखाने उतरेंगे।
