द इंडियन व्यू

संजू सैमसन ने बढ़ा दी है इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की चिंता, 5 पारियों में बना दिए 368 रन

ASIA CUP 2025: एशिया कप 2025 के लिए संजू सैमसन को स्क्वाड में शामिल किया गया, उसके बाद से तो मानो संजू सैमसन का बल्ला आग उगल रहा है. संजू इस वक्त केरल क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने पिछले 4 मैचों में 4…

Ragwendra P Singh
September 1, 2025
2 min read
संजू सैमसन ने बढ़ा दी है इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की चिंता, 5 पारियों में बना दिए 368 रन

ASIA CUP 2025: एशिया कप 2025 के लिए संजू सैमसन को स्क्वाड में शामिल किया गया, उसके बाद से तो मानो संजू सैमसन का बल्ला आग उगल रहा है. संजू इस वक्त केरल क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने पिछले 4 मैचों में 4 तूफानी अर्धशतक बनाए हैं और 3 बार तो उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है. मगर, संजू के इस प्रदर्शन से टीम इंडिया के ही 2 खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ गई है.

संजू सैमसन का बल्ला उगर रहा है आग

केरल क्रिकट लीग में खेल रहे संजू सैमसन इस वक्त तूफानी फॉर्म में हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने पिछले 4 मैच खेले हैं 4 अर्धशतक लगाए हैं और 3 बार उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में 186.80 की स्ट्राइक रेट और 73.60 के औसत से 368 रन बनाए हैं.

प्लेइंग-11 के लिए ठोका दावा
एशिया कप 2025 के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब माना जा रहा था कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. चूंकि, वह ओपनिंग करते हैं और ओपनिंग के लिए उपकप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी फर्स्ट च्वॉइस होगी. मगर, अब संजू जिस तरह से लगातार रन बना रहे हैं और अपना फॉर्म साबित कर रहे हैं, उसे देखते हुए ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि वह प्लेइंग-11 के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं.

संजू के फॉर्म ने बढ़ाई 3 खिलाड़ियों की टेंशन
हम जिन 3 खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, वह हैं शुभमन गिल, तिलक वर्मा और जितेश शर्मा. दरअसल, संजू के फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए भेज सकती है. वहीं, गिल को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आना पड़ सकता है. ऐसे में तिलक वर्मा को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. साथ ही जितेश शर्मा को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।