संजू सैमसन क्यों छोड़ना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स? रॉबिन उथप्पा ने बताई वजह
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते हैं। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपने साथ लेना चाहती है। सीएसके को भारत के इस स्टार में महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने की संभावना दिख रही है। इसके लिए…

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी छोड़ना चाहते हैं। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपने साथ लेना चाहती है। सीएसके को भारत के इस स्टार में महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने की संभावना दिख रही है। इसके लिए वह राजस्थान रॉयल्स से डील की कोशिश में लगी है।

रिपोर्ट्स आई थीं कि आरआर सैमसन के बदले में सीएसके के दो खिलाड़ी चाहती है। आखिर कप्तान ही फ्रेंचाइजी को क्यों छोड़ना चाहते हैं? इसे लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने उन संभावित वजहों और फैक्टर को समझाया है जिससे संभवतः सैमसन खुद को राजस्थान में फिट नहीं पा रहे।
साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को भी सुझाव दिया है कि वह कैसे इस स्टार को अपने साथ जोड़ सकती है। उनके बदले में राजस्थान से किन दो खिलाड़ियों को ट्रेड किया जा सकता है। उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि राजस्थान रॉयल्स का कल्चर रहा है युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का।
उनके पास पहले से ही बैटिंग में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग जैसी प्रतिभाएं हैं। उन्होंने दावा किया कि संजू सैमसन दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ चुके हैं और इसी वजह से वह किसी अन्य टीम के साथ जुड़ना चाहते हैं।
इसके पीछे के संभावित कारण का जिक्र करते हुए उथप्पा ने कहा कि जायसवाल, सूर्यवंशी और रियान पराग के रहते हुए सैमसन को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी पर उतरना पड़ेगा। वह नहीं चाहते कि बल्लेबाजी क्रम में वह नीचे खिसके क्योंकि वह भारत के लिए टी20 में ओपनिंग करते हैं।
उथप्पा ने यह भी बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स किस तरह से संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ सकती है। सैमसन का मौजूदा मूल्य 18 करोड़ रुपये है, इसलिए ट्रेड डील मुश्किल साबित हो रही है। उथप्पा का मानना है कि सीएसके को आर अश्विन और विजय शंकर के बदले में राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को लेने के डील करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
