द इंडियन व्यू

संजय बांगर ने खोली शुभमन गिल की छुपी प्रतिभा की कहानी

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया के उभरते सितारों में से एक हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद सभी फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है। साभार : गूगल टेस्ट में कप्तान…

Ragwendra P Singh
September 7, 2025
2 min read
संजय बांगर ने खोली शुभमन गिल की छुपी प्रतिभा की कहानी

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया के उभरते सितारों में से एक हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद सभी फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है।

साभार : गूगल

टेस्ट में कप्तान बनाने के बाद उन्हें आगामी एशिया कप 2025 में टी20 टीम का उप-कप्तान भी बनाया गाय है। वहीं रिपोर्ट्स यह भी हैं कि उन्हें जल्द ही वनडे टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है।

शुभमन गिल सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी है, अंडर-19 वर्ल्ड कप से लेकर सीनियर टीम तक उन्होंने हर मौके पर खुदको साबित किया है। कोहली-धोनी और शास्त्री ने गिल के पहले सेशन के बाद ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि इस लड़के में कुछ खास है और यह अगला उभरता सितारा बन सकता है।

इसका खुलासा हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने किया है। बांगर ने बताया कि कैसे गिल ने 2019 वर्ल्ड कप की तैयारियों के दौरान हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। शास्त्री तो चाहते थे कि उन्हें उसी समय प्लेइंग XI में जगह दी जाए। बांगर ने कहा, "यह उनका पहला सत्र था और वह नेट्स पर बल्लेबाजी करने उतरे।

रवि शास्त्री मुख्य कोच थे, कप्तान विराट कोहली थे और एमएस धोनी अभी भी टीम में थे। हम 2019 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे थे। साइड-आर्म थ्रोअर्स और मैंने शुभमन को गेंदबाजी करना शुरू किया। जब हम गेंद को ऊपर की ओर डालते, तो वह ड्राइव खेलते।" थोड़ा सा ऑफ-स्टंप के बाहर है तो कट मारे। थोड़ा सा शॉर्ट दे दो तो पुल मारे।

दूसरा नेट बंद हो गया, इनका ही नेट चल रहा था और सब देख रहे हैं कि ये क्या है।" बांगर ने यह भी बताया कि कोच शास्त्री गिल को लेकर कितने उत्साहित थे, उन्होंने कहा कि वह गिल को सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहते थे।

उन्होंने आगे कहा, "कोच रवि शास्त्री इतने प्रभावित हुए कि वह उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहते थे। 'इसको अभी खिला दो।' उन्होंने अपने पहले नेट सेशन में ही ऐसी छाप छोड़ी, और तब हमें एहसास हुआ कि यह लड़का खास है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।