द इंडियन व्यू

संजय बांगर ने की आकाश दीप की तारीफ, कहा - 'असली बल्लेबाज की तरह खेले'

तेज गेंदबाज आकाश दीप की बल्लेबाजी को पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगर ने जमकर सराहा है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में मेहमान टीम को मजबूती दी। उन्होंने 12 चौकों से 66 रनों की पारी…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
2 min read
संजय बांगर ने की आकाश दीप की तारीफ, कहा - 'असली बल्लेबाज की तरह खेले'

तेज गेंदबाज आकाश दीप की बल्लेबाजी को पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगर ने जमकर सराहा है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में पांचवें टेस्ट की दूसरी पारी में मेहमान टीम को मजबूती दी। उन्होंने 12 चौकों से 66 रनों की पारी खेली और यशस्वी जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रन जुटाए।

साभार : गूगल

इस जोड़ी ने न केवल भारतीय पारी को संभाला, आने वाले बल्लेबाजों के लिए शानदार मंच तैयार किया। उन्होंने कहा, "आकाश दीप ने बेथेल के खिलाफ पहले ही ओवर में अपने मौके भुनाए, लेकिन उसके बाद, बहुत सोच-समझकर खेले।

उन्होंने एक असली बल्लेबाज की तरह खेला। वह बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं, और ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत को फॉलोऑन से बचाने वाले खिलाड़ी वही थे। उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और शॉर्ट गेंदों से नहीं डरे।

उन्होंने कहा, "जब फील्ड आगे थी, तो उन्होंने मौके का भरपूर फायदा उठाया। जब फील्ड पीछे थी, तो संभलकर खेलते हुए विकेटों के बीच शानदार रनिंग की। यशस्वी जायसवाल का उस साझेदारी में योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने पक्का किया कि आकाश दीप अपने जोन में बने रहें और दोनों ने मिलकर मजबूत साझेदारी की।"

भारत पहली पारी में 224 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर मामूली बढ़त हासिल की। भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने 118 रन बनाए, जबकि आकाश दीप के अलावा रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जमाए, जिसकी वजह से भारत ने 396 रन बनाते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट दिया।

जवाब में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 50 रन बनाए। मोहम्मद सिराज भारत को पहली सफलता दिला चुके हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन की दरकार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।