संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर
रायपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। डाॅ. भागवत अभनपुर स्थित ग्राम सोनपैरी में असंग देव कबीर आश्रम में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे…

रायपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। डाॅ. भागवत अभनपुर स्थित ग्राम सोनपैरी में असंग देव कबीर आश्रम में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे, जो संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) के अंतर्गत 'पंच परिवर्तन' और 'सामाजिक समरसता' जैसे विषयों पर केंद्रित है। वे 30, 31 दिसंबर 2025 और 01 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।
आयोजन समिति के सचिव प्रदीप गजेन्द्र ने बताया कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठने की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिए हिन्दू सम्मेलन समिति की टीम तैनात रहेगी। संघ प्रमुख का दौरा छत्तीसगढ़ में संघ के संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
