द इंडियन व्यू

नटराज ने तोड़ा वीरधवल खाड़े का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स सेमीफाइनल में इंट्री

तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय' बेहतर करते हुए 49.46 सेकेंड का समय निकाला और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। साभार :…

Ragwendra P Singh
July 20, 2025
1 min read
नटराज ने तोड़ा वीरधवल खाड़े का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स सेमीफाइनल में इंट्री

तैराक श्रीहरि नटराज ने रविवार को विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय' बेहतर करते हुए 49.46 सेकेंड का समय निकाला और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

साभार : गूगल

नटराज ने ग्वांग्झू एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता वीरधवल खाड़े के 2008 में बनाए गए 49.47 सेकेंड के समय से बेहतर प्रदर्शन किया। नटराज ने हीट नंबर 6 रेस जीती और 12वें स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

शुक्रवार को नटराज ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दो बार अपने ही 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय' को बेहतर किया था। तैराकी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय केवल राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में ही बनाए जाते हैं। अन्य प्रतियोगिताओं में बनाए गए समय को 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय' या 'सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन' माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।