द इंडियन व्यू

श्रीलंका बना संकटमोचक : बांग्लादेश दौरे के बाद भारत-श्रीलंका सीरीज की उम्मीदें बढ़ीं

भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द होने के बाद भारतीय फैंस मायूस थे क्योंकि उनका दो लीजेंड प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा को क्रिकेट फील्ड पर देखने का इंतजार और बढ़ गया था। दरअसल, यह दोनों दिग्गज टी20 और टेस्ट से…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
2 min read

भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द होने के बाद भारतीय फैंस मायूस थे क्योंकि उनका दो लीजेंड प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा को क्रिकेट फील्ड पर देखने का इंतजार और बढ़ गया था। दरअसल, यह दोनों दिग्गज टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं।

साभार : गूगल

आखिरी बार फैंस ने इन्हें आईपीएल 2025 के दौरान खेलते हुए देखा था। श्रीलंका क्रिकेट ने इस मौके का फायदा उठाकर बीसीसीआई के सामने अगस्त में 6 मैचों की लिमिटेड ओवर सीरीज की मेजबानी का ऑफर रखा था।

उम्मीद है कि फैंस को जल्द रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रिकेट फील्ड पर नजर आएंगे क्योंकि पता चला है कि श्रीलंका को इस सीरीज के लिए बीसीसीआई से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस हफ्ते सिंगापुर में आईसीसी की बैठकों के दौरान अंतिम चर्चा होने की उम्मीद है।

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद भारत को 17 अगस्त से बांग्लादेश का दौरा करना था। हांलाकि बांग्लादेश में सुरक्षा संबंधित चिंताओं की वजह से दोनों देशों के बोर्ड ने इस दौरे को 2026 तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया। श्रीलंका क्रिकेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमें पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

आगे की चर्चा सिंगापुर में आईसीसी बैठक के दौरान होगी। हमें दो या तीन दिनों में अंतिम निर्णय की उम्मीद है।" अगर इस टूर को मजूरी मिल जाती है, तो इस सीरीज का आयोजन कोलंबो और कैंडी में हो सकता है।

श्रीलंका ने पहले तीन मैच की वनडे और इतने ही मैच की टी20 सीरीज का ऑफर दिया था, मगर अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टी20 सीरीज के मैचों को बढ़ाया भी जा सकता है। बता दें, श्रीलंका पहले अगस्त में लंका प्रीमियर लीग का आयोजन करने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।