श्रीलंका ए मैच के विवाद पर बीसीसीआई की प्रतिक्रिया, ‘दूसरी बातों में न उलझें खिलाड़ी’
15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए के गेम में जो कुछ भी हुआ था, उसके बाद से बहुत सी बातें सामने आ रही हैं। श्रीलंका ए टीम के खिलाड़ी हलमबागे ने ट्राई नेशन सीरीज के मैच के बाद वैभव…

15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए के गेम में जो कुछ भी हुआ था, उसके बाद से बहुत सी बातें सामने आ रही हैं। श्रीलंका ए टीम के खिलाड़ी हलमबागे ने ट्राई नेशन सीरीज के मैच के बाद वैभव से कुछ अपशब्द कहे थे, जिसके बाद वैभव ने उन्हें धक्का दिया था।
हलमबागे पर ऐक्शन हो गया है, लेकिन अभी वैभव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बीच इस मामले पर बीसीसीआई की भी प्रतिक्रिया आ गई है और खिलाड़ियो को सख्त चेतावनी दे दी गई है कि उन्हें अपने गेम पर फोकस करना है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया 'ए' प्लेयर्स से क्रिकेट पर फोकस रखने और ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचने की अपील की।
टीम इंडिया का रास्ता इंडिया ए टीम से होकर भी जाता है। ऐसे में खिलाड़ियों को अपने गेम पर ध्यान देना चाहिए। सैकिया ने मंगलवार को एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा, "उन्हें दूसरी दिक्कतों में उलझने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। हमारी बस यही चिंता है कि वे अपना बेस्ट दें और भारत को ट्राई-सीरीज जीतने में मदद करें। इस समय, खिलाड़ियों को सिर्फ अपने क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।"

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने सूर्यवंशी से इस घटना के बारे में बात की है, सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई टूर्नामेंट के दौरान टीम की तैयारियों में दखल नहीं देता। उन्होंने कहा, "ऐसे मामलों पर खिलाड़ियों से बात करना हमारी ड्यूटी नहीं है। खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और कोच सीरीज पर फोकस कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि वे उन मुद्दों से भटकें जो बहुत जरूरी नहीं हैं। ट्राई-सीरीज में भारत का परफॉर्मेंस और सफलता हमारा फोकस है।"
भारत की ए टीम आज यानी 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ दांबुला में इसी ट्राई नेशन सीरीज का आखिरी लीग मैच खेल रही है। टीम पहले तीन में से दो मैच हार चुकी है।
ऐसे में अगर अफगानिस्तान के खिलाफ हार मिली तो टीम का सफर समाप्त हो जाएगा, जबकि जीतने पर फाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा, क्योंकि इसके बाद अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला है, जिस पर फोकस होगा कि कौन सी टीम कितने अंतर से जीतती है। नेट रन रेट भी आगे देखा जाएगा। हालांकि, अगर अफगानिस्तान को हार मिली तो फिर फाइनल श्रीलंका और भारत के बीच होगा। फाइनल मैच रविवार 21 जून को खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
