शोर ‘वैभव’ का, स्कोर छोटा; इकाना में दिखी जबरदस्त दीवानगी
* दीवानगी चरम पर: वैभव सूर्यवंशी के नाम से गूंजता रहा इकाना, लेकिन सिर्फ 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन * बाजार में असर: एलएसजी का घर लेकिन फिर भी बिकी राजस्थान की जर्सियां * सन्नाटा: आउट होते ही थम गया शोर * ट्रैफिक दबाव:…

* दीवानगी चरम पर: वैभव सूर्यवंशी के नाम से गूंजता रहा इकाना, लेकिन सिर्फ 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन
* बाजार में असर: एलएसजी का घर लेकिन फिर भी बिकी राजस्थान की जर्सियां
* सन्नाटा: आउट होते ही थम गया शोर
* ट्रैफिक दबाव: शहीद पथ पर लंबा जाम बना लोगों की परेशानी
लखनऊ, ब्यूरो। आईपीएल 2026 के मुकाबले में बुधवार को इकाना स्टेडियम के बाहर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। मैदान भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का था, लेकिन माहौल पूरी तरह राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के पक्ष में नजर आया।

इकाना में जिस वैभव सूर्यवंशी के नाम की गूंज थी, उनकी पारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। महज 8 रन बनाकर वह मोहसिन खान की गेंद पर कैच दे बैठे। एक पल पहले तक जो स्टेडियम ‘वैभव-वैभव’ के नारों से गूंज रहा था, उनके आउट होते ही वहां सन्नाटा छा गया।
जर्सी बाजार में 'पिंक' का दबदबा स्टेडियम के प्रवेश द्वारों पर इस बार नीले रंग के मुकाबले गुलाबी जर्सी की मांग कई गुना अधिक रही। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले विक्रेताओं ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी की लोकप्रियता का आलम यह था कि मैच शुरू होने से पहले ही 1200 से ज्यादा जर्सियां बिक चुकी थीं।
क्रिकेट सीखने वाले स्थानीय युवा खिलाड़ी भी इस बार राजस्थान की जर्सी में अपने पसंदीदा सितारे का हौसला बढ़ाते दिखे। एक अन्य दुकानदार के मुताबिक, उसके पास मौजूद सूर्यवंशी के नाम वाली सभी 75 जर्सियां चंद मिनटों में खत्म हो गईं।
स्टेडियम में दिखा 'वैभव' का जादू स्टेडियम के गेट नंबर एक से लेकर स्टैंड्स तक, हर तरफ 'वैभव-वैभव' के नारे सुनाई दिए। 8 से 20 साल के प्रशंसकों में इस 15 वर्षीय खिलाड़ी के प्रति दीवानगी साफ देखी गई। हाथों में पोस्टर और आंखों में उत्साह लिए प्रशंसकों की टोलियां सिर्फ वैभव की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करती रहीं।
जाम के झाम में फंसा शहर मैच के रोमांच के साथ ही लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था ने एक बार फिर दम तोड़ दिया। शहीद पथ पर जी-20 मार्ग से लेकर अहिमामऊ चौराहे तक करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
आईपीएल के पिछले मैचों की तरह इस बार भी स्थिति बेकाबू रही, जिससे अस्पताल जाने वाले मरीजों और दफ्तर से लौट रहे लोगों को भीषण गर्मी और जाम में जूझना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
