शुरू से अंत तक छाए रहे इनियन पा, ग्लोबल चेस फेस्टिवल में मारी बाजी
ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर्ष रैंकिंग के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शुरू से लेकर अंत तक दबदबा बनाकर शुक्रवार को यहां ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता। राष्ट्रीय चैंपियन इनियन ने अंतिम दौर में अजय संतोष पर्वतरेड्डी…

ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर्ष रैंकिंग के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए शुरू से लेकर अंत तक दबदबा बनाकर शुक्रवार को यहां ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता।
राष्ट्रीय चैंपियन इनियन ने अंतिम दौर में अजय संतोष पर्वतरेड्डी के साथ ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए खिताब जीता। उन्हें आठ लाख रुपये की इनामी राशि मिली। इनियन ने प्रतियोगिता में अजेय रहते हुए 7.5 अंक के साथ खिताब जीता।

बोरिस सावचेंको ने अंतिम दौर में आकाश शरदचंद्र दाल्वी के साथ ड्रॉ खेलकर 6.5 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। नितीन बाबू ने चैलेंजर बर्ग जबकि माधवेंद्र प्रताप शर्मा ने जूनियर मास्टर्स वर्ग का खिताब जीता। नितिन और माधवेंद्र ने अगले साल होने वाले 10वें सत्र के लिए मास्टर्स वर्ग में खेलने के लिए क्वालीफाई किया है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
