शुभमन गिल ने बताया जीत का मंत्र : 'यही जुझारूपन है हमारी टीम की पहचान'
बदलाव के दौर से गुजर रही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज को ड्रॉ करा लिया। ओवल में खेले गए रोमांचक मैच के आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों ने हार नहीं मानी और 6 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। साभार :…

बदलाव के दौर से गुजर रही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज को ड्रॉ करा लिया। ओवल में खेले गए रोमांचक मैच के आखिरी दिन भारतीय गेंदबाजों ने हार नहीं मानी और 6 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।

इस जीत से कप्तान शुभमन गिल काफी खुश दिखे और उन्होंने सोमवार को कहा कि यही जुझारूपन उनकी टीम की पहचान है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी की अनुपस्थिति में गिल और उनकी टीम के लिए यह एक बड़ी सीरीज थी।
यहां तक कि जसप्रीत बुमराह भी सभी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिससे टीम को हर मैच में गेंदबाजी संयोजन बदलना पड़ा। यहां अंतिम टेस्ट के चौथे दिन भारत पूरी तरह से निराश दिख रहा था। हैरी ब्रूक और जो रूट ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने की ओर अग्रसर रखा, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मेहमान टीम को जोरदार वापसी दिलाई।
सोमवार की सुबह भी हालात भारत के पक्ष में नहीं थे, लेकिन गिल एंड कंपनी एक शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही और सीरीज बराबर कर ली। गिल ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘आज सुबह हमने जो किया उससे पता चलता है कि यह टीम क्या है।
70 के आसपास रन, सात विकेट हाथ में (चौथे दिन)। ब्रूक और रूट जिस तरह से खेल रहे थे दुनिया की अधिकतर टीमें खुद को मौका नहीं देतीं, लेकिन इस टीम का मानना है कि जब भी हमें कोई मौका मिलता है जो हम उस पर आगे बढ़ते हैं और ब्रूक के आउट होने के बाद हम यही बात कर रहे थे और फिर हमें बेथेल का शुरुआती विकेट मिल गया, यह हमारा मौका था कि आइए उन पर दबाव बनाने की कोशिश करें।’’
भारतीय कप्तान ने आगे कहा, ‘‘जब आपके पास सिराज जैसा गेंदबाज हो तो कप्तान के तौर पर आपका काम बहुत आसान हो जाता है। आप बस मैदान पर खड़े होते हैं और आप बस उनकी गेंदबाजी की सराहना करना चाहते हैं।’’
पूरी सीरीज में उतार-चढ़ाव देखने को मिले और दोनों टीमें जी-जान से लड़ीं। जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ी, गिल एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में निखरते गए। गिल ने कहा, ‘‘ऐसे कई पल आते हैं जब आपको लगता है कि यह सफर सार्थक है, वह पल जो हमने सुबह देखा था और कई उतार-चढ़ाव आए और यह अपेक्षित भी है, खासकर खेलों में।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
