शिमला : सब्जी मंडी के पास खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
शिमला : राजधानी शिमला के व्यस्तम इलाकों में से एक सब्जी मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर…

शिमला : राजधानी शिमला के व्यस्तम इलाकों में से एक सब्जी मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता साहिब बाली पुत्र प्रदीप कुमार निवासी शिमला ने बताया कि वह पेशे से वेल्डर हैं और रोजाना की तरह 20 मई को अपने काम के लिए सब्जी मंडी शिमला पहुंचे थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर एचपी 03 सी 5513) को दोपहर करीब 3 बजे सब्जी मंडी के पास पार्क किया और अपने कार्यस्थल की ओर चले गए। जब वह कुछ घंटों बाद वापस लौटे तो देखा कि वहां उनकी बाइक मौजूद नहीं थी। पहले उन्होंने खुद ही बाइक की खोजबीन करने की कोशिश की लेकिन जब बाइक का कोई पता नहीं चला तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोर की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे कोई स्थानीय गिरोह सक्रिय है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
