शिमला में 21 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार
शिमला : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बालूगंज पुलिस ने स्पेशल सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर शोघी के समीप तीन युवकों को…

शिमला : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बालूगंज पुलिस ने स्पेशल सेल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर शोघी के समीप तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने इस कार्रवाई को शुक्रवार रात उस समय अंजाम दिया जब स्पेशल सेल व बालूगंज पुलिस की टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया और तलाशी के दौरान उनके पास से चिट्टा बरामद किया गया। इस पर थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 21 और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक की पहचान अनुज कुमार दुग्गल निवासी गांव रावली पोस्ट वाकनाघाट तहसील कंडाघाट जिला सोलन के रूप में हुई है जिसकी उम्र 41 वर्ष है। अन्य दो आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले से हैं। इनमें एक छोटू पाल सिंह (39) और तीसरा आरोपी अगंद सवरवाल (27) वर्ष है।
पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेशनकर रिमांड पर लिया जाएगा। इनसे यह पता लगाया जाएगा कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं सक्रिय है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
