द इंडियन व्यू

शिमला में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

शिमला : राजधानी शिमला के थाना ढली क्षेत्र ने पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 6.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने…

Ragwendra P Singh
June 4, 2025
2 min read
शिमला में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

शिमला : राजधानी शिमला के थाना ढली क्षेत्र ने पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 6.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस की एक टीम मंगलवार की शाम को ढली चौक पर नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध हालत में नशे की खेप के साथ इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए दोनों व्यक्तियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम (25) निवासी चौपाल, जिला शिमला और हरप्रीत (30) निवासी चलौंथी शिमला के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 6.02 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। बरामद नशे की खेप को कब्जे में लेकर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नशा उन्हें कहां से मिला और इसकी सप्लाई चैन क्या है।

बता दें कि शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज किया है और लगातार निगरानी व गश्त के माध्यम से नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस जंग में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…