शराबी बेटे ने मां काे पीट-पीट कर मार डाला
रायबरेली : शराबी बेटे ने पीट-पीट कर मां की हत्या कर दी। रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना से गांव में हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्याराेपित को मौके से गिरफ्तार कर…

रायबरेली : शराबी बेटे ने पीट-पीट कर मां की हत्या कर दी। रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना से गांव में हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्याराेपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के बेटे ने अपने पिता के खिलाफ तहरीर देकर दादी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
ज़िले के खीरो थाना क्षेत्र के बैरी विशाल खेड़ा मजरे सेमरी गांव की रहने वाली 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला स्वागा पत्नी बैजनाथ का बेटा गहरेश्वर शराब पीने का आदी है। वह अक्सर शराब के नशे में घर पहुंचता है। नशे में घर पहुंचने के बाद वह विवाद करता है। इसी तरह वह सोमवार रात घर पहुंचा। नशे में धुत था। मां ने शराब पीने को लेकर पूछा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। वह अपनी बुजुर्ग मां से झगड़ने लगा। दोनों में कहासुनी बढ़ गई।
विवाद के बीच गुस्से में लाठी-डंडे से पीट-पीट कर अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दादी की हत्या से दुखी पोते ने अपने पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
