द इंडियन व्यू

शमी की अनदेखी पर भड़के हरभजन, बोले—बुमराह के बिना भी जीतना सीखो

पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लगातार टीम इंडिया से बाहर रखने पर सवाल उठाया है। शमी आखिरी बार मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से खेले थे। तब से शमी को किसी भी भारतीय…

Ragwendra P Singh
December 5, 2025
2 min read
शमी की अनदेखी पर भड़के हरभजन, बोले—बुमराह के बिना भी जीतना सीखो

पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लगातार टीम इंडिया से बाहर रखने पर सवाल उठाया है। शमी आखिरी बार मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की ओर से खेले थे। तब से शमी को किसी भी भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना गया है।

35 वर्षीय गेंदबाज इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल रहा है। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म किया लेकिन फिर भी राष्ट्रीय टीम में वापस नहीं बुलाया गया। वह 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

हरभजन ने साथ ही भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह के बिना जीतने की कला सीखने की सलाह दी है। उन्हें भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीन मैचों की वनडे सीरीज में आराम दिया गया है।

© AFP

हरभजन ने रायपुर वनडे में हार के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''शमी कहां हैं? मुझे नहीं पता कि शमी क्यों नहीं खेल रहे? ठीक है, आपके पास प्रसिद्ध कृष्णा हैं, अच्छे बॉलर हैं लेकिन बहुत कुछ सीखना है।

आपके सो जो अच्छे गेंदबाज हैं, थोड़ा-थोड़ा करके आपने उन्हें साइडलाइन कर दिया। बुमराह का साथ और बगैर बॉलिंग अटैक बिलकुल अलग है। हमें जसप्रीत बुमराह के बिना भी मैच जीतने की कला सीखनी होगी।

इंग्लैंड में बुमराह के बगैर मोहम्मद सिराज ने अविश्वसनीय, शानदार थे। भारत ने वे सभी टेस्ट जीते जिनमें बुमराह नहीं खेले। लेकिनं छोटे फॉर्मेट में हमें कहीं ना कहीं ऐसे लोगों को ढूंढना होगा जो आपको मैच जिता सकें, चाहे वो फास्ट बॉलिंग हो या स्पिन। एक-दो ऐसे स्पिनर लाइए जो आकर विकेट ले सकें। कुलदीप यादव हैं, लेकिन बाकी का क्या?''

वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत को रायुपर में खेले गए दूसरे मैच में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय गेंदबाज 359 का टारगेट चेज नहीं कर पाए। यह वनडे में भारत के खिलाफ टारगेट चेज करते हुए संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है।

रायपुर में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 8.2 ओवर के स्पेल में 85 रन लुटाकर दो विकेट हासिल किए। उन्होंने रांची में पहले मैच में 7.2 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया।

भारत को रांची वनडे में 350 का टारगेट देने के बाद 17 रनों से करीबी जीत नसीब हुई थी। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को विशाखापट्टनम में होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।

पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी

नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।