द इंडियन व्यू

शपथ ने दो परफेक्ट सीरीज़ से जमाई धाक, पुरुष ट्रैप में भारत के शीर्ष निशानेबाज़

नई दिल्ली : शपथ भारद्वाज ने दो परफेक्ट सीरीज़ शूट करते हुए और तीसरी सीरीज़ में 21 शॉट्स दर्जकर कुल 75 में से 71 हिट के साथ कज़ाख़स्तान के अल्माटी स्थित असानोव शूटिंग क्लब में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन…

Ragwendra P Singh
May 8, 2026
2 min read
शपथ ने दो परफेक्ट सीरीज़ से जमाई धाक, पुरुष ट्रैप में भारत के शीर्ष निशानेबाज़

नई दिल्ली : शपथ भारद्वाज ने दो परफेक्ट सीरीज़ शूट करते हुए और तीसरी सीरीज़ में 21 शॉट्स दर्जकर कुल 75 में से 71 हिट के साथ कज़ाख़स्तान के अल्माटी स्थित असानोव शूटिंग क्लब में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्डकप शॉटगन के पुरुष ट्रैप इवेंट के पहले दिन भारत के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज़ के रूप में समापन किया।

महिला वर्ग में मनीषा कीर 69 के स्कोर के साथ भारत की शीर्ष निशानेबाज़ रहीं। शपथ ने दिन की शुरुआत दो परफेक्ट राउंड से की, लेकिन तीसरी सीरीज़ में 21 हिट ही कर सके, जिससे वह स्टैंडिंग में थोड़ा नीचे खिसक गए। विवान कपूर ने भी अपनी दूसरी सीरीज़ में परफेक्ट 25 का स्कोर किया।

उन्होंने पहले राउंड में 22 और तीसरे में 23 हिट दर्ज करते हुए दिन का अंत मजबूत तरीके से किया। प्रतियोगिता में भारत के तीसरे निशानेबाज़ अहवर रिज़वी ने 23, 22 और 23 के स्कोर के साथ कुल 68 हिट दर्ज किए।

रैंकिंग पॉइंट्स के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे उदयवीर सिं हजैजी और अली अमान एलाही ने क्रमशः 71 और 66 का स्कोर किया। महिला वर्ग में मनीषा कीर ने भी शानदार शुरुआत करते हुए लगातार दो सीरीज़ में 24-24 हिट किए, लेकिन तीसरी सीरीज़ में 21 हिट के साथ कुल 69 का स्कोर बनाया और फिलहाल 17वें स्थान पर हैं।

राष्ट्रीय चैंपियन नीरू धांडा ने 23, 23 और 22 के स्कोर के साथ कुल 68 हिट दर्ज कर 21वां स्थान हासिल किया। तीसरी भारतीय प्रतिभागी प्रगति दुबे ने 65 (18, 23, 24) का स्कोर करते हुए 35वां स्थान प्राप्त किया। रैंकिंग पॉइंट्स के लिए खेल रहीं वर्षा वर्मन (20, 20, 21) ने 61 और विधि सिंह (18, 21, 23) ने 62 हिट दर्ज किए। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में शेष 50 टारगेट्स और फाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।