द इंडियन व्यू

वोल्वो बस से दिल्ली ले जाई जा रही 809 ग्राम चरस बरामद, गुजरात का तस्कर गिरफ्तार

कुल्लू : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू ने चरस तस्करी के एक मामले में गुजरात निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद घुमारवीं पुलिस थाना को सौंप दिया गया है, जहां आगे की जांच जारी है। यह मामला…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
2 min read
वोल्वो बस से दिल्ली ले जाई जा रही 809 ग्राम चरस बरामद, गुजरात का तस्कर गिरफ्तार

कुल्लू : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू ने चरस तस्करी के एक मामले में गुजरात निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद घुमारवीं पुलिस थाना को सौंप दिया गया है, जहां आगे की जांच जारी है।

यह मामला साेमवार बीती रात तब सामने आया जब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू की टीम घुमारवीं के टोल प्लाजा बलोह में नाका ड्यूटी पर मौजूद थी। इस दौरान कसोल से दिल्ली जा रही वोल्वो बस (एचआर38वाई-7354) को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया।

जांच के दौरान जब टीम ने बस में प्रवेश किया, तो एक यात्री की गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 809 ग्राम चरस बरामद की गई।

डीएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू हेमराज वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपक शर्मा (48 वर्ष), पुत्र मदन लाल शर्मा, निवासी कथवाड़ा, अहमदाबाद (गुजरात) के रूप में की गई है। चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को घुमारवीं पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच गहनता से की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लाया था और दिल्ली में किसे सप्लाई की जानी थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…