द इंडियन व्यू

वैभव सूर्यवंशी : इंग्लैंड दौरे पर रिकॉर्ड्स की झड़ी और कमाई का लेखा-जोखा

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर तबाही मचा रहे हैं। आईपीएल में डेब्यू करने वाले और शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ उन्होंने इंग्लैंड में भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई हुई है। साभार :…

Ragwendra P Singh
July 18, 2025
2 min read
वैभव सूर्यवंशी : इंग्लैंड दौरे पर रिकॉर्ड्स की झड़ी और कमाई का लेखा-जोखा

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के बाद इंग्लैंड दौरे पर तबाही मचा रहे हैं। आईपीएल में डेब्यू करने वाले और शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ उन्होंने इंग्लैंड में भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई हुई है।

साभार : गूगल

यूथ वनडे सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, वहीं अब टेस्ट में उनकी परीक्षा जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा और फिर गेंदबाजी में भी विकेट लेकर दुनिया को बताया कि उनमें अच्छा ऑलराउंडर बनने की भी योग्यता है।

वैभव रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तो बना रहे हैं, मगर फैंस उनकी कामाई के बारे में जानना चाहते हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि वैभव इंग्लैंड दौरे पर कितना कमा रहे हैं। बीसीसीआई उन्हें एक मैच की कितनी फीस देता है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत के अंडर-19 खिलाड़ियों को बीसीसीआई से प्रतिदिन 20,000 रुपये मैच फीस के रूप में मिलते हैं। यह तभी लागू होता है जब वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हों। वैभव सूर्यवंशी अब तक इंग्लैंड में खेले गए हर मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने सभी पांचों वनडे मैच खेलकर 1 लाख रुपये (प्रति मैच 20,000 रुपये) कमाए हैं। इसके बाद, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला और 80,000 रुपये और कमाए।

वैभव ने अब तक इंग्लैंड में 1.8 लाख रुपये कमाए हैं। सीरीज में एक और टेस्ट मैच बाकी है, और चूंकि उन्हें अंतिम एकादश से बाहर करने का कोई कारण नहीं है, इसलिए उनके 80,000 रुपये और कमाने की उम्मीद है।

इससे इंग्लैंड दौरे से उनकी कुल कमाई 2.6 लाख रुपये हो जाएगी। सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के लिए 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपये है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।