वेस्ट दिल्ली लायंस ने रोमांचक मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को हराया
अनिरुद्ध चौधरी ने आखिरी ओवर में सात रन का अच्छी तरह से बचाव करके वेस्ट दिल्ली लायंस को दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स पर तीन रन से रोमांचक जीत दिलाई। @DelhiPLT20 किंग्स के सामने 179 रन का लक्ष्य था और वह…

अनिरुद्ध चौधरी ने आखिरी ओवर में सात रन का अच्छी तरह से बचाव करके वेस्ट दिल्ली लायंस को दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स पर तीन रन से रोमांचक जीत दिलाई।

किंग्स के सामने 179 रन का लक्ष्य था और वह इसे हासिल करने की तरफ अच्छी तरह से बढ़ रहा था। उसे अंतिम ओवर में सात रन चाहिए थे, लेकिन चौधरी ने सिर्फ तीन रन दिए और कप्तान जोंटी सिद्धू (41 गेंदों पर 56 रन) को आउट कर लायंस को यादगार जीत दिलाई।
चौधरी ने तीन ओवर में 24 रन लेकर एक विकेट लिया लेकिन उनका अंतिम ओवर निर्णायक साबित हुआ। किंग्स की शुरुआत खराब रही और उन्होंने शुरुआत में ही कुछ विकेट गंवा दिए। लेकिन सलामी बल्लेबाज यश ढुल ने 49 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली और अपने कप्तान के साथ 79 रन की साझेदारी की।
सिद्धू के धैर्यपूर्ण अर्धशतक और आदित्य भंडारी के 12 गेंदों पर 23 रन की उपयोगी पारी से किंग्स जीत के करीब पहुंच गया था लेकिन चौधरी के अंतिम ओवर में उसके बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाए। उसकी टीम आखिर में पांच विकेट पर 175 रन ही बना सकी।
वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसका इसको चार विकेट पर 65 रन था। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कृष यादव ने पारी को संभाला।
यादव ने 60 गेंदों पर 85 रन बनाए जबकि रितिक शौकीन (11 गेंदों पर 20 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया जिससे उनकी टीम आठ विकेट पर 178 रन बनाने में सफल रही। किंग्स की तरफ से अरुण पुंडीर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
