वीरेंद्र सहवाग ने बताए उन 3 खिलाड़ियों के नाम, जो एशिया कप में साबित हो सकते हैं गेम चेंजर
ASIA CUP 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं. मगर, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम में से 3…

ASIA CUP 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं. मगर, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस टीम में से 3 ऐसे खिलाड़ी चुने हैं, जो मेगा इवेंट में मैच विनर साबित हो सकते हैं.
क्या बोले वीरेंद्र सहवाग?
एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई है, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है. यकीनन टीम मैनेजमेंट के लिए प्लेइंग-11 चुनना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि टीम में मौजूद लगभग हर खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में है. अब इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 3 खिलाड़ियों को मैच विनर के रूप में चुना है, जिसमें अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं.
वीरू ने कहा, 'मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा गेम चेंजर हो सकते हैं. बुमराह हमेशा से ही गेम चेंजर रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी काफी कारगर साबित हुए थे और टी20 फॉर्मेट में भी उन्होंने घातक गेंदबाजी की है. मेरे लिए ये 3 गेम चेंजर हैं जो भारत को मैच जिता सकते हैं.'
तीनों खिलाड़ियों के आंकड़ों पर डालिए नजर
अभिषेक शर्मा एक तूफानी सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक 17 टी-20इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 193.8 की स्ट्राइक रेट और 33.4 के औसत से 535 रन बनाए हैं. इस छोटे से करियर में ही अभिषेक ने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.
मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की स्पिन का सामना करना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता है. आंकड़ों की बात करें, तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 18 टी-20आई मैच खेले हैं, जिसमें 14.57 के औसत से 33 विकेट झटके हैं.
जसप्रीत बुमराह एशिया कप में भारत के पेस अटैक का नेतृत्व करते नजर आएंगे. उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 70 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 17.74 के औसत से 89 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 6.27 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
