रोहित बेनेडिक्टन विश्व चैंपियनशिप में 47वें स्थान पर, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से पीछे
भारत के रोहित बेनेडिक्टन तैराकी विश्व चैंपियनशिप में शुक्रवार को पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाय में 47वें स्थान पर रहे। 21 वर्ष के राष्ट्रीय विजेता रोहित ने 53 . 92 सेकंड का समय निकाला जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी…

भारत के रोहित बेनेडिक्टन तैराकी विश्व चैंपियनशिप में शुक्रवार को पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाय में 47वें स्थान पर रहे। 21 वर्ष के राष्ट्रीय विजेता रोहित ने 53 . 92 सेकंड का समय निकाला जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी नहीं है।

वह अपनी हीट में आखिरी और 40वें स्थान पर रहे। शीर्ष 16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। घरेलू सत्र में बेनेडिक्टन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने जून में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 52 . 57 सेकंड का समय निकाला था जो किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
