द इंडियन व्यू

विराट कोहली को पछाड़कर डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वे अभी भी टी20 सर्किट में एक्टिव हैं। वे अलग-अलग टी20 लीग्स में खेल रहे हैं। साभार : गूगल इसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट का एक…

Ragwendra P Singh
August 12, 2025
2 min read
विराट कोहली को पछाड़कर डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास, टी20 में बनाए सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन वे अभी भी टी20 सर्किट में एक्टिव हैं। वे अलग-अलग टी20 लीग्स में खेल रहे हैं।

साभार : गूगल

इसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और विराट कोहली का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 5 में पहुंच गए हैं और विराट कोहली टॉप 5 से बाहर हो गए हैं।

बाएं हाथ के ओपनर डेविड वॉर्नर ने यह उपलब्धि इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड प्रतियोगिता के दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ अपनी टीम लंदन स्पिरिट्स के मैच के दौरान हासिल की।

द हंड्रेड लीग के स्टैट्स भी टी20 प्रोफेशनल क्रिकेट में शामिल किए जाते हैं। इस मैच के दौरान, वॉर्नर ने 51 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली और 139 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

हालांकि, उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई, लेकिन वे टी20 क्रिकेट में रनों के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए। विराट कोहली ने 13543 रन अब तक टी20 क्रिकेट में बनाए हैं, जबकि डेविड वॉर्नर के टी20 रनों की संख्या अब 13545 हो गई है।

इस तरह विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर खिसक गए हैं। लिस्ट में पहले नंबर पर 14562 रनों के साथ वेस्टइंडीज के महान ओपनर क्रिस गेल, दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड (13854 रन) और तीसरे नंबर पर 13814 रनों के साथ इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स हैं।

419 टी20 मैचों में वॉर्नर ने 13545 रन बनाए हैं। औसत उनका 37 के करीब का है, जबकि स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का है। 8 शतक और 113 अर्धशतक उनके नाम इस फॉर्मेट में दर्ज हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।