विराट के साथ खेले, लेकिन कभी साथ बैटिंग नहीं की इन खिलाड़ियों ने
टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से विराट कोहली संन्यास ले चुके हैं। वह भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलेंगे। कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जानें उन 5 भारतीयों के बारे में बताते हैं जो कोहली के साथ इंटरनेशनल मैच…
टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से विराट कोहली संन्यास ले चुके हैं। वह भारत के लिए सिर्फ वनडे खेलेंगे। कोहली ने 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जानें उन 5 भारतीयों के बारे में बताते हैं जो कोहली के साथ इंटरनेशनल मैच तो खेले, कभी उनके संग बैटिंग नसीब हुई।

युजवेंद्र चहल : स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और स्पिनर युजवेंद्र चहल एकसाथ 91 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। दोनों ने कभी साथ में बैटिंग नहीं की। 35 वर्षीय चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2023 में खेला था।
आशीष नेहरा : पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कोहली के संग 52 इंटरनेशनल मुकाबले खेले लेकिन दोनों को कभी साथ में बैटिंग नसीब हुई। नेहरा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2017 में कोहली की कप्तानी में खेला था।
प्रवीण कुमार : कोहली और प्रवीण कुमार 51 इंटरनेशनल मैचों में एकसाथ खेलने के बावजूद कभी साथ में बल्लेबाजी नहीं कर पाए। पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण ने भारत के लिए 2007 में डेब्यू किया और 2012 में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला।
मुनाफ पटेल : लिस्ट में चौथा नाम मुनाफ पटेल का है, जिन्हें कोहली के संग कभी बैटिंग नहीं की। पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ और कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 36 मैच साथ खेले थे। वह 2011 में भारत के लिए आखिरी बार खेले। मुनाफ 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
मोहित शर्मा : तेज गेंदबाज मोहित शर्मा और कोहली भी साथ में बैटिंग नहीं कर सके। दोनों ने एकसाथ भारतीय टीम के लिए 28 मैच खेले। मोहित ने 2015 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्होंने 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
