द इंडियन व्यू

विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने जीती ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी

लखनऊ। विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने अन्य जिलों से आई टीमों को पछाड़ते हुए सीबीएसई क्लस्टर 4 खेल प्रतियोगिता में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमराया। भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
2 min read
विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने जीती ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी

लखनऊ। विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने अन्य जिलों से आई टीमों को पछाड़ते हुए सीबीएसई क्लस्टर 4 खेल प्रतियोगिता में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमराया। भारतीय खेल प्राधिकरण क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन सेठ एम आर जयपुरिया, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा किया जा रहा है।

सीबीएसई क्लस्टर 4 खेल प्रतियोगिता

सर्वश्रेष्ठ एथलीट बालक अंडर-14 में विद्या ज्ञान स्कूल सीतापुर के तन्मय, बालिका अंडर-14 में लखनऊ पब्लिक स्कूल विनम्र खण्ड की पलक मिश्रा, बालक अंडर-17 में विद्याज्ञान सीतापुर के शिवांश शुक्ला, बालिका अंडर-17 में कन्नौज पब्लिक स्कूल कन्नौज की साक्षी खन्ना, बालक अंडर-19 में एसजीटीबी स्कूल, लखीमपुर के आयुष कुमार और बालिका अंडर- 19 में एपीएस कमाण्ड की प्रियांशु कुमारी चुने गए।

विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 की ट्रॉफी जीतते हुए ओवर ऑल चैंपियंस ट्रॉफी जीती। एपीएस नेहरू रोड उपविजेता व लखनऊ पब्लिक कॉलेज विनम्र खंड तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह के दौरान जावेद आलम खान (संयुक्त निदेशक, लखनऊ पब्लिक कालेज), तूलिका चरन (कारपोरेट आफिस जयपुरिया), कीर्ति मिश्रा (अर्जुन अवार्डी, अंतर्राष्ट्रीय गोताखोर, रेलवे से सेवानिवृत्त) सहित सीबीएसई ऑब्जवर विवेक सिंह व मुख्य तकनीकी प्रतिनिधि अभय कुमार श्रीवास्तव के साथ सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल से चेयरमैन शिव शंकर अवस्थी, ट्रस्टी अतुल अवस्थी, निदेशक अनुज अवस्थी और प्रधानाचार्या पूनम गौतम ने पुरस्कार बांटे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।