द इंडियन व्यू

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026: कार्लोस अल्कराज़ और आर्यना सबालेंका बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मैड्रिड : प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में टेनिस खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज़ और बेलारूस की आर्यना सबालेंका को क्रमशः महिला और पुरूष वर्ग में ‘वर्ष…

Ragwendra P Singh
April 21, 2026
1 min read
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026: कार्लोस अल्कराज़ और आर्यना सबालेंका बने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मैड्रिड : प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में टेनिस खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज़ और बेलारूस की आर्यना सबालेंका को क्रमशः महिला और पुरूष वर्ग में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया है।

 

अल्कराज़ ने फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जैसे दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर वर्ष का अंत विश्व नंबर-1 के रूप में किया। वहीं सबालेंका ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

 

समारोह की मेजबानी नोवाक जोकोविच और एलीन गू ने की। लॉरियस अवॉर्ड्स की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी और यह खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिना जाता है।

 

-लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 के मुख्य विजेता

 

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: कार्लोस अल्काराज़

 

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: आर्यना सबालेंका

 

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम: पेरिस सेंट जर्मेन

 

वर्ष का उभरता खिलाड़ी: लैंडो नॉरिस

 

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी: रोरी मैकइलरॉय

 

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी: लामिन यामाल

 

स्पोर्टिंग इंस्पिरेशन अवॉर्ड: टोनी क्रोस

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।