द इंडियन व्यू

लीग्स कप 2025: चोट के कारण पुमास यूनाम के खिलाफ इंटर मियामी के मैच से बाहर रहेंगे लियोनेल मेसी

मियामी : इंटर मियामी को लीग्स कप 2025 के अहम मुकाबले में बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पुमास यूनाम के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टीम के कोच जेवियर माशेरानो ने मंगलवार को…

Ragwendra P Singh
August 6, 2025
2 min read
लीग्स कप 2025: चोट के कारण पुमास यूनाम के खिलाफ इंटर मियामी के मैच से बाहर रहेंगे लियोनेल मेसी

मियामी : इंटर मियामी को लीग्स कप 2025 के अहम मुकाबले में बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी पुमास यूनाम के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टीम के कोच जेवियर माशेरानो ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

माशेरानो ने बताया कि मेसी को पिछले शनिवार नेकैक्सा के खिलाफ मियामी की जीत के दौरान दाहिनी जांघ के ऊपरी हिस्से में हल्की मांसपेशियों की चोट लगी है।

माशेरानो ने पत्रकारों से कहा, "बुरी खबर के बीच अच्छी बात ये है कि मेसी आमतौर पर काफी तेजी से चोट से उबरते हैं,लेकिन साफ है कि वो कल के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसके बाद हम देखेंगे कि उनकी रिकवरी कैसी रहती है।"

मेसी इस सीजन एमएलएस में सबसे ज्यादा 18 गोल कर चुके हैं और 2023 में इंटर मियामी को लीग्स कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

इंटर मियामी को लीग्स कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए पुमास यूनाम के खिलाफ यह मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है। अगर टीम नॉकआउट चरण में पहुंचती है, तो मेसी के पास वापसी के लिए लगभग दो हफ्तों का समय होगा।

इंटर मियामी का अगला एमएलएस मुकाबला रविवार को ओरलैंडो के खिलाफ खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।