द इंडियन व्यू

ला लिगा : बार्सिलोना का शानदार आगाज, मालोर्का को 3-0 से दी मात

बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपने खिताब के बचाव का आगाज मालोर्का पर 3-0 की जीत के साथ किया। उसने मालोर्का को मिले दो रेड कार्ड का फायदा उठाया। @FCBarcelona पिछले सत्र में बार्सिलोना के शानदार आक्रमण का…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
1 min read
ला लिगा : बार्सिलोना का शानदार आगाज, मालोर्का को 3-0 से दी मात

बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपने खिताब के बचाव का आगाज मालोर्का पर 3-0 की जीत के साथ किया। उसने मालोर्का को मिले दो रेड कार्ड का फायदा उठाया।

@FCBarcelona

पिछले सत्र में बार्सिलोना के शानदार आक्रमण का नेतृत्व करने वाले राफिन्हा और लामिने यामल को एक बार फिर अपना प्रभाव छोड़ने में केवल सात मिनट लगे। यामल के कर्लिंग क्रॉस पर राफिन्हा ने टीम की तरफ से पहले गोल किया। फेरान टोरेस ने 23वें मिनट में बार्सिलोना की बढ़त दोगुनी कर दी।

इस गोल के खिलाफ मालोर्का ने शिकायत की थी, क्योंकि उनके एक खिलाड़ी के सिर में गेंद लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया था। यामल ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में टॉप कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया।

पिछले सत्र में 102 गोल करके लीग जीतने वाली बार्सिलोना की टीम अनुभवी स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के बिना मैदान पर उतरी जो चोटिल होने के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।