लखनऊ में शुरू हुए यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के ट्रायल, पहले दिन 250 खिलाड़ी उतरे मैदान में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रोफेशनल अंदाज़ में शुरू हो रही ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के लिए लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल्स की शुरुआत रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रोफेशनल अंदाज़ में शुरू हो रही ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ के लिए लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल्स की शुरुआत रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में हुई।

इस ट्रायल के पहले दिन करीब 250 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया जिसमें लखनऊ मंडल सहित गोरखपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, अयोध्या और आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया।
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का आयोजन 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने बताया कि यह प्रदेश के हैंडबॉल खिलाड़ियों को प्रोफेशनल मंच देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पहले ही दिन 250 खिलाड़ियों की भागीदारी बताती है कि युवाओं में हैंडबॉल को लेकर गहरी उत्सुकता है। इस लीग से खिलाड़ियों को पहचान के साथ आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि 25 अगस्त को देवीपटन, प्रयागराज, कानपुर, बस्ती, झांसी और चित्रकूट मंडल के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल होंगे।
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन) ने कहा कि यूपी प्रो हैंडबॉल लीग प्रदेश में हैंडबॉल के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी।

मुझे विश्वास है कि इस पहल से उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी आने वाले वर्षों में न केवल राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनेंगे बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद ने बताया कि इन ट्रायल्स के जरिए खिलाड़ियों का एक पूल तैयार किया जाएगा, जिससे अक्टूबर में प्रस्तावित नीलामी (ऑक्शन) में टीमों को खिलाड़ियों के चयन का अवसर मिलेगा।

ट्रायल्स में केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी ही हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डा.सुमंत पाण्डेय और 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड से पप्पल गोस्वामी व अन्य मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
