लखनऊ राज्यस्तरीय थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर
लखनऊ, चौक इनडोर स्टेडियम में आयोजित तृतीय राज्यस्तरीय थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में लखनऊ टीम का प्रतिनिधित्व करने हेतु नगर के प्रतिष्ठित मार्शल आर्ट संस्थान वॉरियर्स-दि एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट्स ने उत्तर प्रदेश में द्वितीय…

लखनऊ, चौक इनडोर स्टेडियम में आयोजित तृतीय राज्यस्तरीय थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में लखनऊ टीम का प्रतिनिधित्व करने हेतु नगर के प्रतिष्ठित मार्शल आर्ट संस्थान वॉरियर्स-दि एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट्स ने उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकेडमी की ओर से कुल ग्यारह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक एवं 3 कांस्य पदक अर्जित किये।

वॉरियर्स-दि एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के प्रधान प्रशिक्षक पं. धीरज मिश्र 'शाण्डिल्य' एवं टीम-प्रबन्धक गौरव यादव ने सक्रिय सहभाग करते हुए सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में आदित्य कुमार, आरोही शाण्डिल्य, सूर्यांश सिंह, प्रत्यूष मोकाती, अश्विका सिंह, आयुष त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक, दक्ष गुप्ता, रिशान्त यादव ने रजत पदक एवं शिवांश त्रिपाठी, अथर्व सिंह, खुशी कनौजिया ने कांस्य पदक अर्जित किये। खिलाड़ियों के साथ आये उनके अभिभावकों ने भी करतल ध्वनि करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
