द इंडियन व्यू

लखनऊ के विवेक यादव चैंपियन, सुमित वैश्य को पछाड़ा

लखनऊ। लखनऊ के विवेक यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य टेनपिन बालिंग रैंकिंग टूर्नामेंट 2025 के रोमांचक फाइनल में लखनऊ के ही सुमित वैश्य को 365-344 से हराकर खिताब जीत लिया। उत्तर प्रदेश राज्य टेनपिन बालिंग रैंकिंग टूर्नामेंट…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
लखनऊ के विवेक यादव चैंपियन, सुमित वैश्य को पछाड़ा

लखनऊ। लखनऊ के विवेक यादव ने उत्तर प्रदेश राज्य टेनपिन बालिंग रैंकिंग टूर्नामेंट 2025 के रोमांचक फाइनल में लखनऊ के ही सुमित वैश्य को 365-344 से हराकर खिताब जीत लिया।

उत्तर प्रदेश राज्य टेनपिन बालिंग रैंकिंग टूर्नामेंट 2025

उत्तर प्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के तत्वावधान में लखनऊ के लुलू मॉल स्थित फंटुरा बॉलिंग सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल से पहले एलिमिनेटर मैच खेले गए। इसमें पहले खेले गए पहले क्वालीफायर में सुमित वैश्य ने कानपुर के संदीप मारवाह को 383-325 से हराया।

दूसरे एलिमिनेटर में विवेक यादव ने लखनऊ के प्रियांशु यादव को 377-327 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पूर्व राउंड रॉबिन मुकाबले में सुमित वैश्य ने पांच में से पांचों मैच जीतकर 3127 पिन के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

संदीप मारवाह 3064 पिन के साथ दूसरे, प्रियांशु यादव तीसरे और विवेक यादव बिना किसी जीत के चौथे स्थान पर रहे, लेकिन टॉप-4 में जगह बनाकर एलिमिनेटर में प्रवेश किया।

समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश टेनपिन बालिंग एसोसिएशन (यूपीटीबीए) के सचिव दिलीप सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल प्रतिस्पर्धात्मक बालिंग के स्तर को दर्शाता है, बल्कि यह प्रदेश में खेल की बढ़ती लोकप्रियता और खिलाड़ियों की प्रतिभा का प्रमाण भी है। यहां हमने जो प्रदर्शन देखा, वह उत्तर प्रदेश में टेनपिन बालिंग के उज्जवल भविष्य का संकेत है।

अंतिम रैंकिंग :-

प्रथम : विवेक यादव (लखनऊ)

द्वितीय : सुमित वैश्य (लखनऊ)

तृतीय : संदीप मारवाह (कानपुर)

चतुर्थ : प्रियांशु यादव (लखनऊ)

पांचवां : आनंद रावलानी (लखनऊ)

छठा : राजुल खरे (लखनऊ)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।