द इंडियन व्यू

मकाऊ ओपन : लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी व तरुण दूसरे दौर में

भारतीय लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और तरूण मन्नेपल्ली ने मकाऊ ओपन के पुरूष वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनाई। राष्ट्रमंडल खेल विजेता लक्ष्य ने कोरिया के जियोन हियोक जिन को 21 . 8, 21 . 14 से हराया। साभार : गूगल वहीं विश्व के…

Ragwendra P Singh
July 30, 2025
3 min read
मकाऊ ओपन : लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी व तरुण दूसरे दौर में

भारतीय लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और तरूण मन्नेपल्ली ने मकाऊ ओपन के पुरूष वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनाई। राष्ट्रमंडल खेल विजेता लक्ष्य ने कोरिया के जियोन हियोक जिन को 21 . 8, 21 . 14 से हराया।

साभार : गूगल

वहीं विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी शेट्टी ने 66वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपै के हुआंग यू केइ को केवल 31 मिनट में 21-10, 21-11 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

लक्ष्य का सामना इंडोनेशिया के चिको औरा द्वि वार्दोयो और रित्विक संजीवी सतीश कुमार के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। वहीं तरूण की टक्कर शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग के ली चियुक यू से होगी। मिश्रित युगल में विश्व में 18वें स्थान पर काबिज और पांचवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ी भी आगे बढ़ने में सफल रही।

इस भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड के रत्चपोल मक्कासितोर्न और नट्टामोन लाइसुआन को 26 मिनट तक चले मुकाबले में 21-10, 21-15 से हराया। पुरुष एकल में सतीश कुमार करुणाकरण का सफर समाप्त हो गया। उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के जस्टिन होह से 37 मिनट में 19-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। एच एस प्रणय को इंडोनेशिया के योहानेस एस मार्शेलिनो के हाथों 21 . 18, 15 . 21, 15 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी।

मिश्रित युगल में रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गाडे की 34वीं रैंकिंग की जोड़ी चीनी ताइपे के वू गुआन झुन और ली चिया सिन से 37 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 17-21 से हार गई।

वहीं टी हेमा नागेंद्र बाबू और प्रिया कोंजेंबाम को थाईलैंड के फुवानात एच और फुंगफा के ने 21 . 11, 21 . 14 से हराया। महिला एकल में उन्नति हुड्डा को डेनमार्क की जूली डवाल जाकोबसन ने 16 . 21, 21 . 19, 21 . 17 से हराया। अनुपमा उपाध्याय को जापान की रिको गुंजी ने 21 . 16, 21 . 10 से हराया।

शंकर सुब्रहमण्यन और आकर्षि कश्यप को पहले दौर में चीन के हू जे अन और जापान की नोजोमी ओकुहारा ने क्रमश: 21 . 18, 21 . 14 और 21 . 14, 21 . 16 से हराया।

किरण जॉर्ज हांगकांग के एंग का लोंग एंगस से 31 मिनट में 21 . 15, 21 . 10 से हार गए। अनमोल खरब को थाईलैंड के बुसानन ओंगबामरूंगफन ने 23 . 21, 21 . 11 से हराया। पूर्व जूनियर विश्व नंबर एक खिलाड़ी तसनीम मीर को टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चेन यू फेइ ने 21 . 6, 21 . 14 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।