द इंडियन व्यू

रोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्टोन क्रशर मालिक और भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर आरोपितों को…

Ragwendra P Singh
June 6, 2025
2 min read
रोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्टोन क्रशर मालिक और भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर आरोपितों को देखा तो उनका पीछा किया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लगी। गंभीर घायल दोनों आरोपितों को अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई संभावित ठिकानों पर छापा मारा था। आरोपितों को पकड़ने के लिए गठित की गई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। इसी बीच देर रात मोहम्मद अजहर त्यागी पुत्र अब्दुल रब निवासी प्रधान पट्टी बरला थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और आयुष कुमार उर्फ सिकंदर पुत्र विजय कुमार निवासी मालैन्डी शामली उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर देखे गए। आरोपितों के भागने पर फायरिंग में दोनों को गोली लगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीते मंगलवार तड़के प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को उसके साथी ग्राफिक एरा अस्पताल ले गए हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो मालूम हुआ कि घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान क्रशर मालिक रोहित नेगी के रूप में हुई। नेगी के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रोहित नेगी के साथ पांच-छह दोस्त पार्टी कर रहे थे। इनमें एक युवती भी शामिल थी। युवती रोहित नेगी के दोस्त की मित्र है।

इसी बीच युवती के फोन पर अजहर मलिक का फोन आया। वह उससे झगड़़ा करने लगी। रोहित नेगी ने दोनों की बातें सुनी तो पता चला कि वह अजहर युवती को गंदी गंदी गालियां दे रहा था। इस पर नेगी को भी गुस्सा आया और वह भी अजहर के साथ झगड़ने लगा। जैसे तैसे सभी ने एक दूसरे को समझा बुझाकर शांत किया। कुछ देर बाद सभी वहां से रोहित नेगी की कार में अपने अपने घर की ओर चल दिए। यहां पहले से ही अजहर अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था। रोहित ने जैसे ही कार रोकी तो अजहर ने कार के सामने शीशे से सटाकर गोली मार दी। यह गोली रोहित के गले में जाकर लगी थी, जिससे उसकीमौत हो गई थी।--------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…