चुनौतियों के बीच मास्करेन्हास ने दिखाया दम, डब्ल्यूआरसी3 में सातवें नंबर पर
भारतीय रैली चालक डीन मास्करेन्हास और उनके सह-चालक गगन करुम्बैया ने रैली इस्लास कैनारियास में डब्ल्यूआरसी3 श्रेणी में अपना पदार्पण करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया। भारतीय जोड़ी ने पीएच स्पोर्ट द्वारा तैयार की गई फोर्ड…

भारतीय रैली चालक डीन मास्करेन्हास और उनके सह-चालक गगन करुम्बैया ने रैली इस्लास कैनारियास में डब्ल्यूआरसी3 श्रेणी में अपना पदार्पण करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया।
भारतीय जोड़ी ने पीएच स्पोर्ट द्वारा तैयार की गई फोर्ड फिएस्टा रैली 3 कार को चलाते हुए कुल मिलाकर 48वां स्थान और डब्ल्यूआरसी3 श्रेणी में सातवां स्थान हासिल किया।

मास्करेन्हास ने जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमने ब्रेक से जुड़ी समस्याओं को दूर किया और स्थिति को संभाल लिया। हमारा पूरा ध्यान एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन करने और हर किलोमीटर से कुछ सीखने पर केंद्रित था। प्रत्येक चरण में हमने कुछ नया सीखा।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
