द इंडियन व्यू

रुद्रपुर में 40 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून : राज्य की एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार किया गया है। जनपद उधम सिंह नगर के थाना रुद्रपुर क्षेत्र से करीब 40 लाख रूपये की हेरोइन के साथ…

Ragwendra P Singh
June 8, 2025
2 min read
रुद्रपुर में 40 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून : राज्य की एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार किया गया है। जनपद उधम सिंह नगर के थाना रुद्रपुर क्षेत्र से करीब 40 लाख रूपये की हेरोइन के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर की ओर से ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये एसटीएफ ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को राज्य के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में देर शाम अभियान चलाया।

एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से थाना रुद्रपुर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए रोडवेज के सामने गांधी पार्क के गेट नंबर 2 के पास से एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से कुल 135 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान धर्मवीर गंगवार, पुत्र सोहनलाल, निवासी निस्बी, थाना मिलक, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हेरोइन मीरगंज (बरेली) से लाकर रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। यदि नशा तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्रवाई जारी रखे रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…