रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी का शव मिला, तीन हिरासत में
जौनपुर : लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह एक रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी का शव एक रेस्टोरेंट के सामने मिला। पुलिस ने घटना की जांचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।हत्या की आशंका जताई गई हैं। खुटहन थाना…

जौनपुर : लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह एक रिटायर्ड जिला युवा कल्याण अधिकारी का शव एक रेस्टोरेंट के सामने मिला। पुलिस ने घटना की जांचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।हत्या की आशंका जताई गई हैं।
खुटहन थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी राम कृपाल यादव युवा कल्याण अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे। वर्तमान में उनका निवास स्थान ऑफिस के सामने स्थित सुंदर नगर कॉलोनी में था। आज सुबह उनका शव वाजिदपुर तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट के पास मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।
क्षेत्राधिकारी नगर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की दशा को देखकर हत्या की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। पास के सीसीटीवी में तीन लोग मृतक को ले जाते दिख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कॉलोनी से एक महिला और तीन पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।--------------
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
