द इंडियन व्यू

राशिद खान का जलवा : टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

अबू धाबी में टी20 ट्राई सीरीज के एक रोमांचक मैच में अफगानिस्तान के कप्तान और जादुई स्पिनर राशिद खान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने राशिद खान ने एक बड़ा…

Ragwendra P Singh
September 2, 2025
2 min read
राशिद खान का जलवा : टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

अबू धाबी में टी20 ट्राई सीरीज के एक रोमांचक मैच में अफगानिस्तान के कप्तान और जादुई स्पिनर राशिद खान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने राशिद खान ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

साभार : गूगल

न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ते हुए राशिद खान मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान इस मैच से पहले टिम साउदी से 2 विकेट पीछे थे।

टिम साउदी ने 164 विकेट टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं, जबकि राशिद खान ने इस मैच से पहले 162 विकेट इस फॉर्मेट में निकाले थे। वहीं, वर्ल्ड रिकॉर्ड राशिद खान ने यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में बनाया। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और इस मैच में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

इसी के साथ उनके टी20 इंटरनेशनल विकेटों की संख्या 165 हो गई और टिम साउदी से वे एक विकेट आगे निकल गए। करामाती खान कहे जाने वाले राशिद खान ने केवल 98 मैचों में यह कारनामा किया है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है।

वहीं, टिम साउदी ने 126 मैचों में 164 विकेट लिए हैं। इस तरह कहा जा सकता है कि राशिद खान टी20 क्रिकेट के बादशाह हैं। वे टी20 प्रोफेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। साल 2015 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले राशिद खान लगातार इस फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़े हुए हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद खान अब 165 विकेटों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के टिम साउदी (164 विकेट) हैं, जबकि नंबर पर न्यूजीलैंड के ही स्पिनर ईश सोढ़ी हैं, जिन्होंने 150 विकेट इस फॉर्मेट में निकाले हैं।

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 149 विकेटों के साथ अपने करियर को समाप्त किया और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने 140 विकेट चटकाए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।