द इंडियन व्यू

रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम का समापन समारोह आज, उपराष्ट्रपति रहेंगे मौजूद

रामनाथपुरम (तमिलनाडु) : तमिलनाडु और काशी के सांस्कृतिक संपर्कों और कालातीत बंधनों का जश्न मनाने वाला काशी तमिल संगमम 4.0 का भव्य समापन समारोह आज रामेश्वरम में होगा। इसके लिए विशाल मंच तैयार किया गया है और भारी पुलिस…

Ragwendra P Singh
December 30, 2025
1 min read
रामेश्वरम में काशी तमिल संगमम का समापन समारोह आज, उपराष्ट्रपति रहेंगे मौजूद

रामनाथपुरम (तमिलनाडु) : तमिलनाडु और काशी के सांस्कृतिक संपर्कों और कालातीत बंधनों का जश्न मनाने वाला काशी तमिल संगमम 4.0 का भव्य समापन समारोह आज रामेश्वरम में होगा। इसके लिए विशाल मंच तैयार किया गया है और भारी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। समापन समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सहित देश के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

 

इस वर्ष, 02 दिसंबर से 15 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी काशी तमिल संगमम आयोजित किया गया । तमिलनाडु के विद्यार्थी, कलाकार, किसान और स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का समापन आज दोपहर तीन बजे रामेश्वरम में होगा। काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में 5,000 आमंत्रित नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस सिलसिले में सुरक्षा के लिए 700 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

 

यह समारोह रामेश्वरम बस स्टेशन के पास मंदिर के अतिथि परिसर में आयोजित किया जाएगा। रामनाथपुरम जिला कलेक्टर सिमरजीत सिंह कॉलोन, जिला पुलिस अधीक्षक संदीश और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने आज सुबह मंदिर परिसर का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, तमिलनाडु राज्यपाल आरएन रवि, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरुगन सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।