'राणाबाली' का धांसू टीजर रिलीज, विजय-रश्मिका के किरदारों ने खींचा ध्यान
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राणाबाली' का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी यह पीरियड फिल्म भारतीय इतिहास के एक ऐसे दौर की कहानी पर्दे पर लाने का दावा करती…

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राणाबाली' का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी यह पीरियड फिल्म भारतीय इतिहास के एक ऐसे दौर की कहानी पर्दे पर लाने का दावा करती है, जिसे लंबे समय तक भुला दिया गया। फिल्म में विजय रायालसीमा की धरती से जुड़े 'राणाबाली' के किरदार में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी और संघर्ष की साथी जायम्मा की भूमिका निभा रही हैं। हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू फिल्म में अत्याचारी अंग्रेज सर थियोडोर हेक्टर का किरदार निभा रहे हैं।फिल्म की कहानी 1876-1878 के दौरान मद्रास और दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस दौर में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी और औपनिवेशिक नीतियों को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है। 'राणाबाली' इसी त्रासदी और उसके बाद संघर्ष से उभरते भारत की कहानी को सामने लाने की कोशिश करती है। टीजर में उस दौर की भयावह परिस्थितियों के साथ लोगों के संघर्ष और फिर उठ खड़े होने की झलक दिखाई गई है। फिल्म में रायालसीमा की संस्कृति, भाषा, लैंडस्केप और स्थानीय अंदाज को खास प्रामाणिकता के साथ पेश करने की कोशिश की गई है।राहुल संकृत्यायन के निर्देशन में बनी 'राणाबाली' में विजय और रश्मिका एक बार फिर साथ नजर आएंगे, लेकिन इस बार दोनों का अवतार पहले से बिल्कुल अलग और ज्यादा रॉ बताया जा रहा है। फिल्म के टीजर को अजय-अतुल के दमदार संगीत ने और प्रभावशाली बनाया है। फिल्म अच्छाई और बुराई के संघर्ष तथा बुराई पर अच्छाई की जीत की थीम को भी सामने रखती है। बड़े पैमाने पर तैयार की गई यह फिल्म अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क
दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।
दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।
'नर सेवा-नारायण सेवा' के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिया निर्देश- संवेदनशील व्यवहार के साथ करें पीड़ितों की सहायता
