राज्य ओलंपिक संघों को फिर मिले मताधिकार, डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने आईओए बैठक में की मांग
लखनऊ। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की बुधवार को नई दिल्ली में हुई विशेष आम सभा (एसजीएम) के बाद आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने राज्य ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। आईओए कार्यालय में आयोजित इस बैठक में…

लखनऊ। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की बुधवार को नई दिल्ली में हुई विशेष आम सभा (एसजीएम) के बाद आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने राज्य ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

आईओए कार्यालय में आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ खेल प्रशासक व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय सहित विभिन्न राज्यों के ओलंपिक संघों के अध्यक्ष व महासचिवों ने शिरकत की। बैठक में राज्यों में ओलंपिक मूवमेंट को बढ़ाने व ओलंपिक खेलों के प्रचार व प्रसार की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने अनुरोध किया कि राज्य ओलंपिक संघों को पुनः मताधिकार दिया जाये। उन्होंने कहा कि इससे राज्य संघों की स्वायत्तता मजबूत होगी और देशभर में ओलंपिक खेलों के प्रचार-प्रसार का लक्ष्य साकार करने में मदद मिलेगी।
इस पर आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया जिसका बैठक में मौजूद राज्य ओलंपिक संघों के प्रतिनिधियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
बैठक के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता ने राज्य ओलंपिक संघों को मताधिकार देने की पुरजोर मांग की और विभिन्न खेल संघों में चल रहे विवादों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि विवादों का निपटारा भारतीय ओलंपिक संघ के संविधान, ओलंपिक चार्टर और राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक-2025 के अनुरुप किया जाये ताकि भारतीय खेल सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। इसकी उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
