यूपी के अमित पाण्डेय कार्यकारी निदेशक, तौहीद सीईओ व मनीषा रानी संयुक्त सचिव
लखनऊ। रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के मंगलवार को लखनऊ में हुए चुनावों में सभी 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इन चुनावों में राजस्थान के ललित कुमार कलाल अध्यक्ष और तेलंगाना के केआरवी श्याम सुंदर महासचिव के पद पर…

लखनऊ। रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के मंगलवार को लखनऊ में हुए चुनावों में सभी 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इन चुनावों में राजस्थान के ललित कुमार कलाल अध्यक्ष और तेलंगाना के केआरवी श्याम सुंदर महासचिव के पद पर दोबारा चुने गए।
लखनऊ में हुए रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव
दूसरी ओर बिहार की रिमझिम कुमारी कोषाध्यक्ष बनीं। इसके अलावा हरियाणा के मुकुल कुमार यादव को चेयरमैन नियुक्त किया।
राजस्थान के ललित कुमार कलाल अध्यक्ष व तेलंगाना के केआरवी श्याम सुंदर चुने गए महासचिव
वहीं उत्तर प्रदेश के अमित पाण्डेय कार्यकारी निदेशक, मो.तौहीद मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मनीषा रानी संयुक्त सचिव बनाए गए। चुनाव अधिकारी मोहम्मद हनीफ़ ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की।

बैठक में वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्ताव भी पास किए गए और विभिन्न समितियों—टेक्निकल कमेटी, रेफरीज़ बोर्ड, सिलेक्शन कमेटी और कोचिंग कमेटी के चेयरमैन, कन्वीनर और सदस्यों की नियुक्ति की गई।
हरियाणा के मुकुल यादव होंगे चेयरमैन, बिहार की रिमझिम कुमारी कोषाध्यक्ष
अध्यक्ष ललित कुमार कलाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 का सब जूनियर और सीनियर नेशनल टूर्नामेंट लखनऊ में आयोजित हो रहा है। वहीं इस सत्र का जूनियर नेशनल नवंबर में गुजरात में आयोजित होगा।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
• अध्यक्ष: ललित कुमार कलाल (राजस्थान)
• उपाध्यक्ष: डॉ. रमेश पटेल (गुजरात), सतीश कुमार मोसेज (तमिलनाडु), ऋतुराज यादव (बिहार), हर्ष मधोक (उत्तर प्रदेश)
• महासचिव: केआरवी श्याम सुंदर (तेलंगाना)
• संयुक्त सचिव: एस. रत्तीप्रिया (तमिलनाडु), जॉन एम्ब्रोस (पुडुचेरी), मनीषा रानी (उत्तर प्रदेश), राकेश अहलावत (हरियाणा)
• कोषाध्यक्ष: रिमझिम कुमारी (बिहार)
• कार्यकारिणी सदस्य: विजय कुमार क़ाज़ा (महाराष्ट्र), अरुण शर्मा (चंडीगढ़), चंदन सिंह ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), प्रवीण (तेलंगाना)।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
