द इंडियन व्यू

भारतीय डिफेंस और कप्तान हरमनप्रीत की चमक, जापान पर 3-2 से जीत

बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप के लगातार दूसरे मैच में मेजबान भारतीय टीम ने जीत हासिल की। भारत ने जापान की मजबूत टीम को हराया। @TheHockeyIndia 7-0 से जापान ने अपने पहले मैच में कजाखस्तान को हराया था। टीम इंडिया ने…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
3 min read
भारतीय डिफेंस और कप्तान हरमनप्रीत की चमक, जापान पर 3-2 से जीत

बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप के लगातार दूसरे मैच में मेजबान भारतीय टीम ने जीत हासिल की। भारत ने जापान की मजबूत टीम को हराया।

@TheHockeyIndia

7-0 से जापान ने अपने पहले मैच में कजाखस्तान को हराया था। टीम इंडिया ने चीन को अपने पहले मैच में 4-3 से हराया था। वहीं, जापान के खिलाफ भारतीय टीम को 3-2 से जीत मिली है। एक और मुकाबला भारत का अब कजाखस्तान के खिलाफ है, जो सोमवार 1 सितंबर को होगा। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा लिए हैं।

भारतीय टीम ने शुरुआत से ही बॉल पर कंट्रोल दिखाया। दूसरे मिनट में जापान के यामाटो कावाहारा ग्रीन कार्ड की वजह से दो मिनट खेल से बाहर रहे। पहले गोल का मौका मनप्रीत सिंह ने बनाया, लेकिन गोल नहीं हुआ। जल्द ही मनदीप सिंह ने भारत का खाता खोला।

पिछले मैच में फील्ड गोल नहीं हुआ था, लेकिन इस मैच के चौथे मिनट में ही भारत के लिए पहला गोल मनदीप सिंह ने दागा। पांचवें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर पर पेनल्टी कॉर्नर मिले। तीन मौकों पर विफल होने के बाद भारत ने चौथे अटेम्पट में पीसी को गोल में कन्वर्ट किया। इस बार भी पीसी के जरिए गोल करने वाले कप्तान हरमनप्रीत सिंह थे।

जापान की टीम को मैच के 13वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम एक बार भी गोल नहीं कर पाई। भारतीय डिफेंस अच्छा था। अमित रोहिदास को 23वें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला और दो मिनट के लिए वे दूसरे क्वार्टर में गेम से बाहर रहे। 24वें मिनट में तीन पीसी जापान को मिले, लेकिन एक भी पीसी गोल में नहीं बदला।

27वें मिनट में भारत को पीसी मिला, लेकिन भारत इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत जापान के लिए अच्छी रही। भारत ने भी अटैक दिया, लेकिन कामयाबी जापान को मिली। जापान के लिए मैच का पहला गोल 38वें मिनट में कोसी कावाबे ने किया और बढ़त को थोड़ा कम किया, क्योंकि भारत पहले ही दो गोल इस मैच में दाग चुका था।

भारत ने तीसरे क्वार्टर का अंत गोल के साथ किया। भारत को 45वें मिनट के आखिरी कुछ सेकेंड्स में पीसी मिला था और इसे हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील करके भारत को 3-1 से आगे कर दिया और अब मैच में भारत डिफेंसिव होकर भी खेलेगा तो भी मुकाबला जीत जाएगा, क्योंकि 2 गोल की खाई को पाटना जापन के लिए आसान नहीं होगा।

तीसरा क्वार्टर 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ, क्योंकि दोनों टीमों ने इस क्वार्टर में एक-एक गोल किया। चौथे क्वार्टर की शुरुआत धीमी रही, लेकिन पेनल्टी कॉर्नर जापान को 49वें मिनट में मिला। हालांकि, भारत के डिफेंस और गोलकीपर सूरज करकेरा ने गोल में इस पीसी को कन्वर्ट नहीं होने दिया।

58वें मिनट में जापान को पीसी मिला, कुछ रीटेक हुए और आखिर में जापान ने गोल दाग दिया। इस तरह स्कोरलाइन 3-2 हो गई। मैच में अब कुछ मिनट बाकी थे। ऐसे में भारत को डिफेंस करना था और मैच अपने नाम करना था। भारत ने ऐसा ही किया और मैच 3-2 से जीता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।