द इंडियन व्यू

राजगीर में एशिया कप का धमाकेदार आगाज, भारत की रोमांचक जीत

भारत ने एशियाई कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल से पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराया। @TheHockeyIndia हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने भी भारत के लिए…

Ragwendra P Singh
August 29, 2025
4 min read
राजगीर में एशिया कप का धमाकेदार आगाज, भारत की रोमांचक जीत

भारत ने एशियाई कप हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल से पूल ए के मैच में चीन को 4-3 से हराया।

@TheHockeyIndia

हरमनप्रीत के अलावा जुगराज सिंह ने भी भारत के लिए गोल किए। डु शिहाओ (12'), चेन बेनहाई (35') और गाओ जीशेंग (42') ने चीन के लिए गोल किए। पहले क्वार्टर के बाद 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने दो मिनट में दो गोल दागकर हाफ टाइम तक 2-1 की बढ़त बनाई।

हरमनप्रीत ने 20वें, 33वें और 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए, जबकि जुगराज सिंह ने 18वें मिनट में गोल दागा। चीन के लिये डु शिन्हाओ (12वां), चेन बेन्हाइ (35वां) और गाओ जीशेंग (42वां) ने गोल किये। पहले क्वार्टर में एक गोल से पीछे होने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो मिनट में दो गोल करके हाफटाइम तक 2-1 की बढत बनाई।

दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरा गोल किया। चीन ने दो मिनट बाद ही जवाबी हमले में गोल दागा। आखिरी क्वार्टर में दोनों टीमें बराबरी पर थी लेकिन हरमनप्रीत ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके भारत को जीत दिलाई।

पिछले दो बार की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम भले ही मैच जीत गई हो लेकिन प्रदर्शन एकदम लचर रहा और उसने चीन को मैच में बने रहने के मौके दिए। भारतीय टीम 11 में से चार पेनल्टी कॉर्नर ही भुना सकी।

भारत ने आक्रामक शुरूआत की और पहले ही मूव पर पहला मौका बनाया। मनदीप सिंह ने संजय को गेंद सौंपी लेकिन चीन के गोलकीपर वेइहाओ यांग ने उनका शॉट बचा लिया। भारत ने दबाव बनाये रखा और पहला पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। मनदीप ने इस पर गोल कर दिया था लेकिन चीन के रेफरल के बाद उसे अमान्य करार दिया गया।

कुछ मिनट बाद दिलप्रीत सिंह ने करीब से रिवर्स हिट लगाई लेकिन चीन के गोलकीपर ने उसे बचाया। चीन ने पहले पेनल्टी कॉर्नर पर 12वें मिनट में बढत बनाई। पहले क्वार्टर से एक मिनट बाकी रहते भारत के पास फिर मौका था लेकिन पहले अभिषेक का शॉट वेहाओ ने बचाया और फिर दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत की फ्लिक बाहर से निकल गई।

दूसरे क्वार्टर के तीन मिनट के भीतर भारत ने बराबरी की जब जुगराज ने गोल दागा। दो मिनट बाद भारत को चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार हरमनप्रीत ने कोई चूक नहीं की। एक मिनट बाद मिला एक और पेनल्टी कॉर्नर हालांकि बेकार गया। चीन को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन शॉट बाहर निकल गया।

भारत को हाफटाइम से तीन मिनट पहले फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन हरमनप्रीत की फ्लिक को वेइहाओ ने बायीं ओर डाइव लगाकर बचाया। तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में भारत ने हरमनप्रीत के गोल के दम पर बढ़त पुख्ता की। दो मिनट बाद हालांकि चीन के लिये चेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा।

भारत के पास 39वें मिनट में एक और गोल करने का मौका था लेकिन पेनल्टी स्ट्रोक पर हरमनप्रीत का निशाना चूका और गेंद पोस्ट से टकरा गई। भारत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा चूंकि दो मिनट बाद गाओ के गोल पर चीन ने 3-3 से बराबरी कर ली। भारत को 47वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से दूसरे पर हरमनप्रीत ने गोल किया।

आखिरी सीटी बजने से तीन मिनट पहले भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जो बेकार गया। पूल ए के पहले मैच में जापान ने कजाखस्तान को 7-0 से हराया। भारत को अब रविवार को जापान से खेलना है। पुरुष एशिया कप हॉकी का आयोजन शुक्रवार से बिहार के राजगीर में हो रहा है।

राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में प्रतियोगिता 29 अगस्त से शुरू हो कर 7 सितंबर, 2025 को समाप्त होगी। इस प्रतियोगिता के विजेता को 2026 अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ हॉकी विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। अब तक इसके 11 संस्करण को चुके हैं, जिसमे कोरिया ने पांच बार, भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार विजेता रहे हैं।

एशिया कप पुरुष हॉकी के बारहवें संस्करण में आठ शीर्ष एशियाई देश भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत को पूल ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखा गया है। भारत का पहला मुकाबला चीन से हुआ।

उसके बाद 31 अगस्त को जापान से और 1 सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम पूल मैच खेलेंगे। पूल ए में, भारत-चीन मैच के अलावा, जापान और कजाकिस्तान भी पहले दिन भिड़ेंगे। जबकि, पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे भी हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।