द इंडियन व्यू

यूपी-112 पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में 5 गिरफ्तार

जौनपुर : थाना सरपतहां पुलिस ने यूपी-112 के पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर की गई।घटना के संबंध…

Ragwendra P Singh
May 22, 2025
2 min read
यूपी-112 पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में 5 गिरफ्तार

जौनपुर : थाना सरपतहां पुलिस ने यूपी-112 के पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर की गई।घटना के संबंध में गुरुवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि घटना 21 मई की रात करीब 11:03 बजे की है। यूपी-112 को सूचना मिली कि कोइरीपुर में चंद्र कुमार को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। मौके पर पहुंची पीआरवी 2327 के कमांडर हेड कांस्टेबल बलवंत पाल और ड्राइवर होमगार्ड सुनील कुमार को कुछ लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज की और सरकारी काम में बाधा डाली। इस घटना का वीडियो भी वायरल किया गया।

पुलिस ने हेड कांस्टेबल बलवंत पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज कुमार, जियालाल, आलोक कुमार उर्फ सचिन, देवेन्द्र और करीना शामिल हैं। इनमें से चार आरोपी कोईरीपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक सुलतानपुर का रहने वाला है।थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में चार उप-निरीक्षक और सात अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 221, 132, 352 BNS और 7 CLA ACT के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…