द इंडियन व्यू

यूपी योद्धाज जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी, सामने होगी पुणेरी पल्टन

विशाखापट्टनम : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 में यूपी योद्धाज 10 सितम्बर को रात 9:00 बजे विशाखापट्टनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में पुणेरी पल्टन से भिड़ेंगे और इस मैच को जीतकर वे जीत क़ी पटरी पर वापसी चाहेंगे। अभी…

Ragwendra P Singh
September 9, 2025
2 min read
यूपी योद्धाज जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी, सामने होगी पुणेरी पल्टन

विशाखापट्टनम : प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीज़न 12 में यूपी योद्धाज 10 सितम्बर को रात 9:00 बजे विशाखापट्टनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में पुणेरी पल्टन से भिड़ेंगे और इस मैच को जीतकर वे जीत क़ी पटरी पर वापसी चाहेंगे। अभी तक तीन मैचों से चार अंक जुटाकर योद्धाज अंकतालिका में पाँचवें स्थान पर हैं। उन्होंने दो मुकाबले जीते हैं।

दूसरी ओर, छह अंकों के साथ पुणेरी पल्टन दूसरे स्थान पर है। उन्होंने पाँच मैच खेले हैं और पिछला मुकाबला पटना पाइरेट्स से 11 अंकों के अंतर से गंवाया है। नए सीज़न की शुरुआत यूपी की टीम ने शानदार ढंग से की है।

पहले तेलुगु टाइटंस और फिर पटना पाइरेट्स को हराने के बाद हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया था। उनकी डिफेंस की मजबूती ने पूरे लीग के प्रतिद्वंद्वी कोचों का ध्यान खींचा है। टीम का टैकल सफलता दर 42.02% है और तीन सुपर टैकल किए हैं, जो दोनों ही विभागों में चौथे स्थान पर है।

कप्तान सुमित सांगवान 15 टैकल अंक और 2 हाई 5 के साथ लीग में सबसे आगे हैं। वहीं, अटैक में गगन गौड़ा लगातार खतरा बने हुए हैं। वह औसतन 11.33 रेड अंक प्रति मैच ले रहे हैं और तीन सुपर रेड कर चुके हैं।

यूपी योद्धाज के सहायक कोच उपेंद्र मलिक ने मैच से पहले कहा,” पुनेरी पल्टन एक ऐसी टीम है जो समन्वय के साथ खेलती है। हमें अपनी रणनीति उसी के अनुरूप बनानी होगी। दोनों टीमें आक्रमण में मजबूत हैं, इसलिए मेरा मानना है कि जो टीम कम गलतियाँ करेगी, वही विजेता बनेगी।”

अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में यूपी योद्धाज ने मैट पर हर विभाग में संतुलित खेल दिखाया है। रणनीतिक दृष्टिकोण और खिताब जीतने के लिए उत्सुक युवा खिलाड़ियों के साथ टीम अपने अगले ग्रुप-स्टेज मुकाबले में भी एकजुट होकर जीत की ओर बढ़ने का इरादा रखती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।