यूक्रेन को हराने के बाद भारतीय टीम के सामने अब 'चीन की दीवार', नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत जरूरी
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप ए में अपने दूसरे मुकाबले में यूरोपीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता यूक्रेन को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत बनाए…

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप ए में अपने दूसरे मुकाबले में यूरोपीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता यूक्रेन को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत बनाए रखा।
इससे पहले भारतीय टीम अपने पहले मैच में मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हार गई थी। यूक्रेन के खिलाफ मुकाबले में भारत की युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्नति हुडा ने पोलिना बुहरोवा को 21-19, 22-20 से एक रोमांचक मुकाबले में हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जूनियर विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा ने येवहेनिया कांटेमिर को 21-12, 17-21, 21-10 से मात देकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।

भारत ने पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को एकल मुकाबले में आराम दिया था, जिसके चलते 2026 थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग को तीसरे एकल में मौका मिला। उन्होंने इस अवसर का पूरा फायदा उठाते हुए मारिया स्टोलियारेन्को को 23-21, 21-13 से हराकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
भारत को एकमात्र हार महिला युगल के पहले मुकाबले में झेलनी पड़ी, जहां कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को बुहरोवा और कांटेमिर के खिलाफ 11-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद पीवी सिंधु और तनीशा क्रास्टो ने वापसी करते हुए स्टोलियारेन्को और सोफिया लावरोवा को 21-18, 21-15 से हराकर जीत पक्की की।
अब भारत सोमवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में चीन से भिड़ेगा, और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे यह मुकाबला जीतना अनिवार्य होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
