द इंडियन व्यू

युवा सितारों के बीच भी छाए रोहित शर्मा, अभ्यास सत्र में दिखा आत्मविश्वास

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम के साथ नेट्स में अभ्यास किया और युवा सितारों की मौजूदगी के बावजूद आकर्षण का केंद्र बने रहे। भारतीय टीम की बस के आइएस बिंद्रा स्टेडियम पहुंचने से पहले ही उनके फिटनेस को लेकर…

Ragwendra P Singh
June 11, 2026
2 min read
युवा सितारों के बीच भी छाए रोहित शर्मा, अभ्यास सत्र में दिखा आत्मविश्वास

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम के साथ नेट्स में अभ्यास किया और युवा सितारों की मौजूदगी के बावजूद आकर्षण का केंद्र बने रहे। भारतीय टीम की बस के आइएस बिंद्रा स्टेडियम पहुंचने से पहले ही उनके फिटनेस को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी थीं। हालिया ब्रेक के बाद उनकी फिटनेस पर सवाल उठ रहे थे।

बता दें कि, हालांकि मंगलवार को ही रिपोर्ट किया था कि उन्हें खेलने की मंजूरी मिल चुकी है। जब टीम अभ्यास के लिए मैदान पर उतरी तो सबकी निगाहें स्वाभाविक रूप से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर ही टिक गईं। नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर, स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और युवा खिलाड़ी गुरनूर बरार, प्रिंस यादव व हर्ष दुबे भी मौजूद थे।

भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी शुरू करने से पहले स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रूक्स के साथ कुछ समय बातचीत की और फिर हल्के शटल रन लगाए। इस दौरान विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी उनके साथ रहे।

साभार : सोशल मीडिया

बता दें कि, रोहित ने करीब पांच सेट पूरे किए और उनके शरीर में किसी तरह की परेशानी के संकेत नहीं दिखे। हालांकि असली उत्सुकता तब बढ़ी जब उन्होंने पैड पहनकर बल्लेबाजी शुरू की। अगले एक घंटे तक उनकी हर गतिविधि पर नजरें टिकी रहीं। वह तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के विरुद्ध बल्लेबाजी करते रहे।

कोच, साथी खिलाड़ी और मौजूद दर्शक उनकी हर शॉट और हर चूक को ध्यान से देख रहे थे। लंबे ब्रेक के बाद लौटने वाले बल्लेबाज की तरह शुरुआत में रोहित थोड़े संघर्ष करते नजर आए। वह टाइमिंग और लय तलाश रहे थे।

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (264 रन) और सर्वाधिक तीन दोहरे शतक लगाने का अद्वितीय विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा के शानदार वनडे करियर के प्रमुख रिकॉर्ड इस प्रकार हैं। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 264 रन की पारी खेली थी, जो वनडे इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

रोहित शर्मा वनडे में 3 दोहरे शतक (264, 209, और नाबाद 208) लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। पूर्व कप्तान ने 2019 के वनडे विश्व कप में 5 शतक लगाए थे, जो किसी एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। क्रिकेट के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।