युवराज संधू ने मैसूरु ओपन गोल्फ में रचा इतिहास
युवराज संधू ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को मैसूरु ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में आठ शॉट की जीत के साथ 2025 सत्र का अपना तीसरा खिताब जीता जिससे उन्हें पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपनी बढ़त मजबूत करने में मदद…

युवराज संधू ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को मैसूरु ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में आठ शॉट की जीत के साथ 2025 सत्र का अपना तीसरा खिताब जीता जिससे उन्हें पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपनी बढ़त मजबूत करने में मदद मिली।

चंडीगढ़ के रहने वाले संधू (61-65-62-61) ने अंतिम दौर में नौ अंडर 61 का शानदार स्कोर बनाया। उन्होंने 31 अंडर 249 के कुल स्कोर के साथ खिताब जीता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहे संधू ने 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की, जिससे उनकी इस सत्र की कमाई 73,67,200 रुपये पहुंच गई है।
वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 12 लाख रुपये से अधिक की बढ़त पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के जमाल हुसैन (62-65-64-66) 23 अंडर 257 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दिल्ली के अर्जुन प्रसाद (66-62-64-66) ने 22 अंडर 258 के कुल स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
