द इंडियन व्यू

युद्धविराम लेबनान पर लागू नही : इजरायल ने लेबनान पर साफ किए मंसूबे

अमेरिका और ईरान के बीच भले ही दो सप्ताह के लिए युद्धविराम की घोषणा कर दी गई हो लेकिन इजरायल ने अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं। अमेरिका ईरान युद्धविराम के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। इजरायली…

Ragwendra P Singh
April 8, 2026
2 min read
युद्धविराम लेबनान पर लागू नही : इजरायल ने लेबनान पर साफ किए मंसूबे

अमेरिका और ईरान के बीच भले ही दो सप्ताह के लिए युद्धविराम की घोषणा कर दी गई हो लेकिन इजरायल ने अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं। अमेरिका ईरान युद्धविराम के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यह समझौता लेबनान पर लागू नहीं होता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मध्यस्थ के तौर पर दावा किया था कि यह सीजफायर लेबनान सहित सभी क्षेत्रों में प्रभावी होगा।

शहबाज शरीफ का लेबनान पर दावा :

इजरायल के इस बयान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को कूटनीतिक रूप से असहज स्थिति में डाल दिया है। इससे पहले शहबाज शरीफ ने इस समझौते की मध्यस्थता का श्रेय लेते हुए गर्व से घोषणा की थी कि, "यह युद्धविराम लेबनान सहित हर उस जगह लागू होता है जहां संघर्ष जारी है।" इजरायल के हालिया रुख ने यह साफ कर दिया है कि या तो पाकिस्तान को समझौते की बारीकियों की पूरी जानकारी नहीं थी या फिर उसने अपनी प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए अतिशयोक्ति का सहारा लिया।

इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी संक्षिप्त लेकिन सख्त बयान में कहा गया, "अमेरिका और ईरान के बीच हुआ दो सप्ताह का संघर्ष विराम लेबनान को शामिल नहीं करता है।" इजरायल का तर्क है कि लेबनान में ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह द्वारा किए जा रहे हमले एक अलग मोर्चा हैं। इजरायल का मानना है कि जब तक उसकी उत्तरी सीमा सुरक्षित नहीं हो जाती और हिजबुल्लाह के हमले बंद नहीं होते वह लेबनान में अपना सैन्य अभियान जारी रखेगा।

इजरायल लेबनान को ईरान के साथ सीधे युद्ध का हिस्सा नहीं, बल्कि अपनी संप्रभुता पर हिजबुल्लाह के हमले के रूप में देखता है। 40 दिनों के इस भीषण युद्ध के दौरान हिजबुल्लाह ने ईरान के समर्थन में इजरायल पर हजारों रॉकेट दागे हैं। इजरायल का कहना है कि वह ईरान के साथ सीधे टकराव को तो 14 दिनों के लिए रोक सकता है, लेकिन लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह को अपनी तैयारी मजबूत करने का मौका नहीं देगा।

इजरायल द्वारा पाकिस्तान के दावे को सिरे से खारिज किए जाने के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा संसद में दिए गए उस बयान को मजबूती मिली है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान फीस लेकर संकट सुलझाने का दावा करने वाला दलाल है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।